फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, दो फरार

Tue, 05 Jun 2018 10:59 AM IST
क्राइम न्यूज, अमर उजाला मुजफ्फरनगर, ब्यूरो
विज्ञापन
मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। फायरिंग कर भाग रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को जांबाज अफसरों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। डेढ़ घंटा चली मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर भी घायल हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि मुजफ्फरनगर में पुरकाजी पुलिस को सोमवार को एक बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन माह पहले पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए बदमाश रमेश नानू निवासी ग्राम पटोली, कोतवाली देवबंद सहारनपुर को पुलिस ने आज तड़के घेर लिया। इस दौरान उसने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इसके बाद पुलिस अफसरों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के खिलाफ हत्या, लूट और अपहरण जैसे करीब 12 मुकदमे दर्ज है। 

वहीं एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि सोमवार सुबह बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक फलौदा रजवाहे के बराबर से जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रूके और कुछ दूरी पर जाकर कीचड़ में गिर गए। इस बीच दो फरार हो गए, जबकि तीसरे को पुलिस ने घेर लिया। इनामी बदमाश ने अपने आप को घिरा महसूस करते पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें एक इंस्पेक्टर (विजय सिंह) घायल हो गए। इसके बाद पुलिस अफसरों ने बदमाश को मार गिराया।
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: मुठभेड़ में दो बड़े इनामी बदमाश ढेर, हथियारों को देख उड़े पुलिस अफसरों के होश

विज्ञापन

फाइल फोटो
उधर, पुरकाजी पुलिस फरार दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि बाकी दो बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें