फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बड़े भाई ने छोटे भाई को तमंचे से मारी गोली, हत्यारोपी ग्रामीणों को धमकी देकर फरार

Sun, 18 Aug 2019 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आपसी विवाद में एक युवक ने अपने छोटे भाई की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


घटना बिजनौर जनपद के थाना नगीना क्षेत्र में गांव रामपुर लश्करी में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। मरने वाला विशाल उर्फ लक्की गांव के ब्रह्मपाल का पुत्र था। ब्रहमपाल की भी पहले ही मौत हो चुकी है। 

यूपी: भाई ने अपनी छोटी बहन का गला काटकर मार डाला, वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेंडर
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विशाल और उसके बड़े भाई विकास के बीच काफी समय से मनमुटाव चला आ रहा है। घटना के वक्त भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद विकास ने तमंचे से विशाल को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें भी धमकी देता हुआ फरार हो गया। गोली लगने से विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें