फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवती जागरण में शरारती तत्वों ने अंडे फेंके, सीएम योगी से करेंगे शिकायत

Wed, 12 Apr 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर हंगामा करते लोग
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास मंगलवार रात भगवती जागरण में ज्योति प्रचंड के दौरान शरारती तत्वों ने अंडे फेंक दिए। जिससे वहां मौजूद भक्तों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है की कई बार फोन करने के बाद भी इंस्पेक्टर ने फोन रिसीव करने की जहमत नहीं उठाई। सीओ किठौर को फोन कर घटना से अवगत कराया। तब जाकर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार को किठौर कस्बा पुलिस चौकी के पास झंडा चौक पर श्री दुर्गा युवा सेवा समिति की ओर से भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा था। जिसका उद्घाटन नवनिवार्चित भाजपा विधायक सतवीर सिंह ने किया था। बताया जाता है की विधायक के जाते ही जैसे ही ज्योति प्रचंड के की तैयारी चल रही थी तभी पीछे से किन्ही शरारती त्तवो ने स्टैच और महिलाओं पर अंडे फैक दिए।

जिससे वहाँ हडकम्प मच गया। अडे फैकने जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। अंडे की सूचना पर सैकड़ो और लोग मौके की ओर दौड़े। और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है की इसकी शिकायत लोगों ने फोन कर थाना प्रभारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया तो उन्होने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा और फूट गया। जिसके बाद सीओ किठौर विनोद कुमार सिरोही को फोन कर घटना से अवगत कराया। धार्मिक आयोजन में अंडे फैकने की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब गौड मौके पर पहुंचे और थाना प्रभारी से बातचीत कर शरारती तत्वो पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए  लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। और ज्योति प्रचंड के लिए कमेटी से आग्रह किया। जिसके बाद ज्योति प्रचंड की गई।  
विज्ञापन


छह दिन पूर्व तोड़ी थी चामुंडा का मठ

बता दे कि छह दिन पूर्व चामुंडा मंदिर का मठ शरारती तत्वों ने तोड़ दिया था। जिससे लोगों ने जमकर हंगामा किया था। नगर पंचायत अध्यक्ष मतलूब गौड और स्थानीय लोगों ने आनन फानन में मठ का पुननिर्माण कराया दिया था। जिसके बाद लोग शांत हुए।

विधायक का स्वागत देखकर तो नहीं फेंके अंडे
लोगों ने बताया कि भाजपा विधायक सतवीर त्यागी के जागरण में उद्घाटन को लेकर भी अंडे फेंकने की घटना से जोड़ रहे है। आरोप है की कुछ लोग धार्मिक अनुष्ठान को राजनीति रूप देना चाह रहे है। जिससे कस्बा की फिजा खराब हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें