फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. शालिनी के घर पहुंची महिला आयोग की टीम

Thu, 03 Sep 2015 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. शालिनी आर्य की हत्या का मामला अब राज्य महिला आयोग तक पहुंच गया है। बुधवार को शहर में आई महिला आयोग की टीम डॉ. शालिनी आर्य के मायके पहुंची और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। महिला आयोग की सदस्य राजदेवी चौधरी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की सदस्य राजदेवी चौधरी बुधवार को सर्किट हाउस आईं थीं। वहां उन्हें डॉ. शालिनी आर्य की मौत का पता चला। राजदेवी चौधरी करीब तीन बजे सदर अरविंदपुरी स्थित डॉ. शालिनी आर्य के मायके पहुंचीं। राजदेवी ने मां प्रेमलता, पिता राजेश कुमार कोड़ा, बहनें सोनिया, शिल्पी और दादा बालकृष्ण कोड़ा से मुलाकात की।

पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी ली और प्रकरण में दर्ज की गई रिपोर्ट के प्रति भी ली। राजदेवी चौधरी ने आश्वासन दिया कि जिन भी लोगों ने डॉ. शालिनी को प्रताड़ित किया है औैर उनकी हत्या की है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मामा अनिल कपाही ने कहा कि शालिनी के परिवार में उसकी पैरवी करने वाले बुजुर्ग माता-पिता हैं। वहीं आरोपी डॉ. विशाल आर्य पैसे के दम पर मामले को दबाने में जुटा है। उन्होंने निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


‘बेटी से मिलने नहीं देते थे’
मां प्रेमलता कोड़ा ने कहा कि मेरी बेटी लाखों में एक थी, लेकिन उसकी सास और पति ने कद्र नहीं की। पहले तो दहेज के लिये उसे यातनाएं दीं। फिर बेटा न होने पर ताने मारते थे। प्रेमलता ने कहा कि वीना आर्य तो मेरी बेटी को अकेले में मुझसे मिलने भी नहीं देती थी। उन्होंने मेरी बेटी को मार दिया।

‘ऊपर वाला न्याय करेगा’
राजदेवी चौधरी ने शालिनी के 95 वर्षीय दादा बालकृष्ण कोड़ा से मुलाकात की और पूछा कि वे क्या चाहते हैं। अपनी पोती की मौत से बेहद दुखी और आहत बालकृष्ण ने कहा कि मुझे कुछ नहीं कहना। ऊपर वाला सब देख रहा है, वही न्याय करेगा।

लावारिस की तरफ फेंकी लाश
शालिनी के मामा अनिल कपाही ने महिला आयोग सदस्य से शिकायत की। उन्होंने बताया कि शालिनी सम्मानित डॉक्टर थी, लेकिन इसके बावजूद भी अस्पताल से लाने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में उसकी लाश को लावारिस की तरह फेंक दिया। पोस्टमार्टम हाउस में गंदगी फैली थी। उन्होंने महिला आयोग सदस्य से पूछा क्या एक डॉक्टर की यही इज्जत होती है। सुबह साढ़े आठ बजे लाश पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और शाम को साढ़े पांच बजे पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें