फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक हिरासत में भेजा गया पत्नी की हत्या का आरोपी डॉ. विशाल

Fri, 18 Sep 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. शालिनी आर्य के हत्यारोपी पति को पुलिस ने बृहस्पतिवार को भारी सुरक्षा के बीच स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी डॉ. विशाल आर्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, डॉ. शालिनी के परिजनों ने कोर्ट से न्याय की उम्मीद जताते हुए आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


डॉ. शालिनी के पिता राजेश कोड़ा ने अपने दामाद डॉ. विशाल आर्य और उसकी मां वीना आर्य पर डॉ. शालिनी की जहर भरा इंजेक्शन देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। घटना के करीब 15 दिन बाद सदर बाजार थाना पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी डॉ. विशाल को कचहरी के पास से गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में डॉ. विशाल को सुरक्षा घेरे के बीच सदर थाना बाजार पुलिस लेकर पहुंची।

पेशी के दौरान डॉ. शालिनी के परिजनों की मौजूदगी होने से पुलिस को किसी अनहोनी का अंदेशा था। जिस पर एएसपी कैंट सिद्धार्थ, सीओ सिविल लाइन स्वर्णजीत कौर समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने डॉ. विशाल आर्य को हत्या का आरोपी बताते हुए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


‘जिंदगी देने में विश्वास रखती थी शालिनी’
डॉ. विशाल को जेल भेजे जाने के निर्णय के बाद डॉ. शालिनी की बहन सोनिया ने कहा कि शालिनी आत्महत्या नहीं कर सकती थी। वह अपने बच्चों से प्यार करती थी। यह महज एक प्रतिशत यह मान भी लिया जाए कि उसने आत्महत्या की होगी तो वह खुद से पहले अपने बच्चों को मारती। सोनिया ने कहा कि डॉ. शालिनी जिंदगी देने में विश्वास रखती थी और वह ऐसा नहीं कर सकती। आरोप लगाया कि डॉ. विशाल ने उनकी बहन को प्रताड़ित किया और अंत में उसे जान से मार दिया। सोनिया ने कोर्ट से डॉ. विशाल को कठोर सजा देने से गुहार लगाई।

हवालात में विशाल से भिड़ीं शालिनी की बहनें
बृहस्पतिवार को कोर्ट जाने से पहले डॉ. शालिनी की बहनें सोनिया और शिल्पी सदर थाने पहुंचीं। उन्होंने हवालात में बंद डॉ. विशाल को फिर जमकर खरी-खोटी सुनाई। सोनिया ने कहा कि तुमने हमारी बहन को मारा है हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। वहीं, डॉ. विशाल ने हत्या करने से इंकार किया तो डॉ. शालिनी की बहनों ने सवाल उठाया कि फिर तुम भागे क्यों। इतना ही नहीं, शालिनी के अंतिम संस्कार में भी नहीं आए और अपनी बेटियों को बेसहारा सड़क पर छोड़कर क्यों चले गए। उधर, विशाल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि मुझ पर अस्पताल में हमला किया गया। मुझे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें