फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार में दो लोगों को गोलियों से भूना, खाकी को दी चुनौती

Fri, 03 Nov 2017 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में हापुड़ रोड से सटे ढबाई नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार शाम गैंगवार के चलते बदमाशों ने दो लोगों को गोलियां से भून डाला। दूध की डेयरी पर सरेआम हुई गोलीबारी में कई लोगों की जान बची। तीन गोलियां लगने से एक कटड़े की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


मामला नौचंदी थानाक्षेत्र का है। डेरी स्वामी और डेरी पर काम करने वाले लोग रोजाना हापुड़ रोड से भैंसों को ढबाई नगर ले जाकर दूध निकालकर बेचते हैं। बृहस्पतिवार शाम शम्मी (45) पुत्र मुर्तजा और सलीम (25) पुत्र इकबाल निवासी जाकिर कॉलोनी भैंसों का दूध निकाल रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और बिना मौके दिए शम्मी और सलीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। दोनों को कई गोलियां लगीं। दूध लेने आए तीन युवक और पांच बच्चे भी गोलियों की चपेट में आने से बचे। गोलीबारी होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। बदमाश आसानी से फरार हो गए। 

सारिक के पशुओं का निकालते थे दूध
सूचना के आधे घंटे बाद एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन और इंस्पेक्टर नौचंदी मौके पर पहुंचे। उनसे पहले ही स्थानीय लोग दोनों घायलों को अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस के मुताबिक मरने वाले दोनों लोग जेल में बंद कुख्यात सारिक व उसके भाई फाईक के पशुओं का दूध निकालकर बेचने का काम करते थे। इसकी जानकारी कुख्यात सलमान को हुई, जिस पर उसने शूटरों से इस वारदात को अंजाम दिला दिया।
विज्ञापन


कुख्यात सारिक-सलमान में गैंगवार
पुलिस के मुताबिक कोतवाली में सारिक व सलमान के बीच गैंगवार चल रही है। दोनों ही कुख्यात बदमाश हैं। सारिक व उसका भाई फाईक समेत कई बदमाश मेरठ जेल में है। जबकि सलमान गाजियाबाद जेल में है। दोनों ही एक-दूसरे गैंग से जुड़े लोगों की हत्या जेल से करा रहे हैं। सलमान के चाचा पार्षद आरिफ व उसके भतीजे शादाब की हत्या इसी गैंगवार में सारिक ने कराई थी। जबकि 20 अक्तूबर को नवीन फल मंडी के प्रधान की हत्या इस गैंगवार में हुई है। जिसमें सारिक गैंग पर हत्या कराने का अंदेशा गया। अब सलमान ने बदले में सारिक के दो साथियों की हत्या कराई है।

पढ़ें : नवजीत हत्याकांड : आरोपी पति ने उगला जहर, हत्या के पीछे बताई ये वजह
विज्ञापन

महिला टीचर की थी गोली मारकर हत्या
गौरतलब है कि तीन-चार दिन पहले ही मेरठ में एक एक महिला टीचर की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। महिला की पहचान नवजीत गोयल के रूप में हुई थी।जो स्कूल में टीचर थी। महिला के परिजनों ने पति पर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। महिला के मकान से चंद कदमों की दूरी पर कार में शव पड़ा मिला था। जिससे आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई थी।

थाना बृह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरा नगर में आज सुबह नवजीत गोयल (32) का शव वरना कार में पड़ा मिला था। महिला दीवान पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में अंग्रेजी की शिक्षिका थीं। महिला की कनपटी, छाती और बाजू में तीन गोलिलां मारी गई थी। परिजनों का आरोप था कि महिला के पति मानव गोयल ने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी पति आज सुबह किसी बहाने पत्नी को घर से बुलाकर ले गया और गोली मार दी थी। महिला अपने पति के दूसरे मकान में रहती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया और मेट्रो प्लाजा के पास से आरोपी की कार को बरामद कर लिया था।

नवजीत गोयल ने दस साल पहले मानव गोयल के साथ लव मैरिज की थी। दोनों के बीच करीब दो साल से अनबन चल रही थी यहां तक कि दोनों अलग-अलग रहते थे। शादी के बाद नवजीत को दो बच्चे एक लड़की और एक लड़का हुआ था जो उसी के पास रहते थे। जांच में सामने आया कि मृत महिला का पति सट्टा खेलता था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें