फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर भाई ने भाई से यूं हड़पी जमीन

Fri, 03 Nov 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई से भाई द्वारा फर्जी कागजात तैयार कर जमीन हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पिता-पुत्र व एक अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी राजवीर के अनुसार, गांव कटेसरा निवासी सुखपाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव में उसके व उसके भाई बुधराम के खेत है।
विज्ञापन


बुधराम ने सुखपाल के खेत की मेंड़ काटकर अपने खेत के लिए रास्ता बना लिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने नजदीक पुलिस चौकी में दर्ज कराई। लेकिन गांव के मौजिज लोगों द्वारा दोनों भाईयों का आपस में समझौता करा दिया।

इसमें तय किया कि पीड़ित अपनी खेत की जमीन में से तीन मरला जमीन अपने भाई बुधराम को रास्ते के लिए देगा। साथ ही उस तीन मरला जमीन को दोनों भाई रास्ते के रुप प्रयोग करेंगे और  पीड़ित पलवल तहसील में जाकर तीन मरला जमीन को बुधराम के नाम करा देगा। उसके बाद बुधराम व उसका पुत्र विजय कुमार सुखपाल को रास्ते वाली जमीन को अपने नाम कराने के लिए पलवल तहसील ले आए और कें टिन पर बैठाकर चाय पिलाई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर फर्जी तरीके से अंगुठा लगवाया

demo pic
​पीड़ित का आरोप है कि पिता-पुत्र ने पहले उन्हें चाय पिलाई और चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर फर्जी तरीके से अंगुठा लगाकर अंग्रेजी में हस्ताक्षर करा दिए , फर्जीवाडा कर पीड़ित को तहसीलदार के समक्ष पेश न करके उसकी सारी 15 कनला तीन मरला जमीन अपने नाम करा ली।   पीड़ित का आरोप है कि इस फर्जीवाडे में उनके गांव का ही अधिवक्ता भजनलाल भी शामिल है। पीड़ित को इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब वह तीन मरला जमीन की कापी निकलवाने तहसील गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें