कारोबारी की बदमाश के साथ गुत्थमगुत्था हुई
कारोबारी सुभाष ने बताया कि पहले जो बदमाश आटा चक्की में आया था। उस बदमाश को अपनी बाजुओं में जकड़ लिया था। बदमाश का तमंचा भी सुभाष ने पकड़ लिया था। सुभाष की बदमाश के साथ गुत्थमगुत्था भी हुई, लेकिन पीछे से आए अन्य दोनों बदमाशों ने अपने साथी बदमाश को छुड़ा लिया। सुभाष का कहना है कि तीनों बदमाश शरीर में लंबे और शरीर में भारी भरकम थे। बदमाशों ने अपने चेहरों पर नकाब नहीं ढका हुआ था। बदमाश से गुत्थमगुत्था होने पर सुभाष के हाथ में चोटें भी लगी।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
मीरापुर-खतौली मार्ग पर वाहनों की काफी आवाजाही रहती है। इसके बावजूद बदमाशों ने सरेराह लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। पीड़ित कारोबारी का कहना था कि उसने डायल 100 नंबर पर कई बार फोन लगाया, लेकिन नहीं लग सका। अगर समय रहते 100 नंबर पर कॉल हो जाती तो, बदमाश पकड़े जा सकते थे।
बदमाशों ने पहले भी हजारों रुपये लूटे थे
गेहूं कारोबारी सुभाष चौहान ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी बदमाशों ने आटा चक्की पर धावा बोलकर हजारों रुपयों की नकदी लूट ली थी। उस वक्त भी पुलिस ने बदमाशों को पकडऩे को काफी भागदौड़ की थी, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका था। पुलिस आज तक उस लूट की घटना को नहीं खोल सकी है।
आईजी के जाते ही लूट की वारदात को अंजाम
खतौली में आयोजित थाना संपूर्ण समाधान दिवस में आईजी शरद सचान समाधान दिवस की कार्यवाही की जांच पड़ताल करने आए। आईजी के जाने के करीब आधा घंटे बाद ही बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हड़बड़ाते कारोबारी थाने में पहुंचा
पीड़ित कारोबार सुभाष चौहान लूट की घटना की सूचना देने के लिए थाने में हड़बड़ाते हुए पहुंचा। उस वक्त थाने में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। ऑफिस में इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा व तहसील के लेखपाल समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण को लेकर मंथन करने में लगे थे। सुभाष ने ऑफिस में घुसकर लूट की घटना बताई तो लेखपाल भी हतप्रभ रह गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/