फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

यूपी: भाई ने अपनी छोटी बहन का गला काटकर मार डाला, वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेंडर

Fri, 16 Aug 2019 03:44 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव जड़ौदा में एक युवक ने प्रेम संबंध होने के शक में अपनी बहन की चाकू से उसका गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक खुद ही मंसूरपुर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पिता ने बेटे के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।



मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी अर्जुन शुक्रवार सुबह पत्नी सुनीता के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गया था। घर पर बड़ा बेटा आशीष, बेटी पारूल और कविता थे। सबसे छोटा बेटा नितीश पढ़ने गया हुआ था। करीब 11 बजे पारूल पड़ोस में गई हुई थी, जबकि आशीष भी बाहर था।

एसओ मंसूरपुर मनोज चाहल ने बताया कि इसी दौरान आशीष घर पहुंचा तो अंदर कमरे में कविता (20) किसी से मोबाइल पर बात करती मिली। उसने कविता से मोबाइल पर किससे बात करने की बाबत पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुस्साए आशीष ने कविता को फर्श पर गिराकर उसके हाथ-पैर और मुंह बांध दिए और चाकू से उसकी गर्दन काट दी। बहन की हत्या करने के बाद आशीष ने मंसूरपुर थाने पहुंच कर सरेंडर करते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजकर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।


मुजफ्फरनगर: भाई ने आठ साल की बहन को मार डाला, ऐसे दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसओ मनोज चाहल ने बताया कि पिता अर्जुन द्वारा बेटे के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। हत्यारोपी से पूछताछ की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

Next
AU ऐप में पढ़ें