फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकाबले के लिए घर-घर में तैयार मिले पेट्रोल बम

Sat, 14 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी थाने के ठीक पीछे स्थित सैनियों वाली गली और उससे सटा पूर्वा इलाही बख्श मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है। महीने भर में किसी न किसी दिन किसी बात पर यहां मारपीट और सांप्रदायिक टकराव हो ही जाता है। दोनों समुदाय के लोगों ने अपने घरों की छतों पर ईंट-पत्थरों के अलावा पेट्रोल से भरी बोतलें (पेट्रोल बम) जमा कर रखे हैं। शुक्रवार दोपहर सांप्रदायिक बवाल के बाद पुलिस फोर्स ने घरों की तलाशी ली तो छतों पर भारी संख्या में ईंट पत्थर और पेट्रोल बम मिलने से अफसर दंग रह गए।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान छतों पर ईंट पत्थर मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने नाराजगी जतायी। मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी तो महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। एसपी सिटी और महिलाओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। पुलिस ने एक युवक को महिलाओं से छुड़ाकर ब्रह्मपुरी थाने भेजा। पुलिस ने सैनी वाली गली की घेराबंदी कर कई घरों की छतों से बोरी भरवाकर ईंट पत्थर उतरवाए।

महिलाओं ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों की छत पर भी ईंट-पत्थर होने की शिकायत की। जिस पर सीओ ब्रह्मपुरी रफीक अहमद पुलिस टीम के साथ दूसरे पक्ष के घरों पर चढ़े। यहां पर भी ईंट पत्थरों से छत पटी पड़ी थी। दोनों पक्षों के छतों पर ईंट पत्थर होने पर पुलिस ने अंदेशा जताया कि सांप्रदायिक बवाल का लोग पूरा प्लान तैयार कर चुके हैं। पुलिस ने वहां से बोरियों में भरवाकर ईंटें नीचे उतारीं।
विज्ञापन


पेट्रोल बम फेंकने की फिराक में थे लोग
पुलिस अफसरों के अनुसार कई घरों की छतों पर पेट्रोल से भरी बोतलें (पेट्रोल बम) मिले हैं। बवाल होने पर ये लोग इन पेट्रोल बमों को एक-दूसरे के मकान पर फेंकने की फिराक में थे। इससे पहले बवाली कुछ कर पाते, पुलिस ने कई छतों से इन पेट्रोल बमों को कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी ने माइक से लोगों को चेतावनी दी कि अगर छतों से ईंट-पत्थर या बोतलें फेंकीं तो नतीजा ठीक नहीं होगा। पूरा परिवार जेल जाएगा, कोई नहीं बचा सकता।

शाम तक उतारी छतों से ईंट
पुलिस ने कई मकानों की छतों से ईंटें उतारीं। शाम को ट्रैक्टर ट्राली में ईंट-पत्थर भरकर बाहर फेंके गए। पुलिस ने बताया कि जिन मकानों की छतों से ईंट-पत्थर मिले हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। हालांकि पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें