शुक्रवार रात 50 हजार के इनामी कुख्यात मोनू जाट और उसके साथी नितिन टीकरी की सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि सोनीपत एसआईटी और क्राइम ब्रांच ने दोनों बदमाशों से हथियार भी बरामद किए। सीओ सरधना ब्रजेश कुमार ने बताया कि उन्हें हरियाणा से आए एक फोन पर मोनू जाट की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है।
रंगदारी और हत्या के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमों में वांछित रोहटा निवासी अमित उर्फ मोनू जाट पुत्र कंवरपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए मेरठ और बागपत जिलों की पुलिस लगी थी।