पुलिस के मुताबिक गैंग का गुर्गा सलमान मुंबई की लूट में भी वांछित है। मुंबई पुलिस कई बार सलमान की तलाश में घर पर आई लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पत्नी से विवाद में अनुज गुप्ता पिछले दिनों जेल गया था। जेल में बटलर ने उसे डराया धमकाया था।
इसके बाद जेल से बाहर आने पर अनुज गुप्ता ने बटलर गैंग के गुर्गों को दो किस्तों में एक लाख और दो लाख रुपये दिए थे। दो दिन पूर्व बटलर गैंग ने मोहल्ला जाटान निवासी चिकित्सक अशोक वर्मा से मोबाइल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/