फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, फिर बेरहमी से किया विनीता का कत्ल

Sat, 30 Nov 2019 10:41 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में पांच दिन पहले नगीना क्षेत्र के गांव जीतपुर पलड़ी उर्फ हकीकतपुर में विनीता की हत्या उसके मंगेतर ने प्रेमिका के साथ पैर से गला दबाकर की थी। मंगेतर प्रेमिका से शादी करना चाहता था। मंगेतर ने मोबाइल पर कॉल करके विनीता को बुलाया था। पुलिस ने मंगेतर व उसकी प्रेमिका को दबोचकर हत्या का सारा राज उगलवा लिया है। 

विज्ञापन


एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक नगीना थाने के गांव जीतपुर पलड़ी उर्फ हकीकतपुर सहसू निवासी ओमप्रकाश की पुत्री विनीता (20) 24 नवंबर की रात घर से अचानक लापता हो गई। 25 नवंबर की सुबह विनीता का शव घर से कुछ दूरी पर जंगल में पड़ा मिला। 

विनीता का रिश्ता नजीबाबाद थाने के गांव शाहपुर खेरूवालापुर निवासी गौरव के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। गौरव से विनीता की शादी होने वाली थी। पुलिस को पता चला कि गांव की जौली से गौरव के प्रेम संबंध है। पुलिस ने गौरव व जौली का दबोचकर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने विनीता की हत्या का सारा राज उगल डाला।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां ने प्रेमी संग रची साजिश, फिर बेटे को दी दर्दनाक मौत, अनैतिक संबंधों का करता था विरोध

विज्ञापन

गौरव ने पुलिस को बताया कि गांव जीतपुर पलड़ी की विनोद के यहां उसकी रिश्तेदारी है। विनोद के घर वह आता-जाता था। विनोद की पुत्री जौली से उसके प्रेम संबंध हो गए। दोनों एक दूसरे को प्यार करने लगे और दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। 

गौरव के अनुसार उसने विनीता के परिजनों से विनीता से शादी करने से मना कर दिया था लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद गौरव ने प्रेमिका के साथ मिलकर विनीता की हत्या की योजना बनाई। 24 नवंबर की रात करीब आठ बजे मोबाइल पर कॉल करके उसने विनीता को जंगल में बुला लिया। जौली ने उसके हाथ पकड़े। गौरव ने जमीन पर लेटा कर विनीता के गले पर पैर दबाकर उसकी हत्या कर दी। 

इसके बाद विनीता का मोबाइल व शाल लेकर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से मृतका का मोबाइल, शाल व अन्य सामान बरामद कर लिया है। गौरव का वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिससे कॉल करके उसने विनीता को बुलाया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें