किशोरी का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी सगी बहन को गोली मार दी। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानिए पूरा मामला...
दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां खेकड़ा थाने क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने अपनी बहन गुल्फशा को गोली मार दी। युवक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी भाई ने एक साथ सिर में दो गोली मारी, जिससे मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, युवक को उसकी बहन ने शराब पीने से मना किया तो वह उस पर भड़क गया। इसके बाद तमंचा निकालकर बहन को दो गोली मार दी। पुलिस ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है। इसके बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पहुुंचे और मामले की जानकारी ली।
पढ़ें : PHOTOS: कलयुगी पिता ने ये क्या कर डाला... हर कोई देखकर हैरान