फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से रोका तो भाई ने सगी बहन को मारी गोली, मौके पर मौत

Mon, 26 Mar 2018 03:28 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
किशोरी का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी सगी बहन को गोली मार दी। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। यहां खेकड़ा थाने क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने अपनी बहन गुल्फशा को गोली मार दी। युवक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। आरोपी भाई ने एक साथ सिर में दो गोली मारी, जिससे मौके पर ही किशोरी की मौत हो गई। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक, युवक को उसकी बहन ने शराब पीने से मना किया तो वह उस पर भड़क गया। इसके बाद तमंचा निकालकर बहन को दो गोली मार दी। पुलिस ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है। इसके बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पहुुंचे और मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


पढ़ें : PHOTOS: कलयुगी पिता ने ये क्या कर डाला... हर कोई देखकर हैरान

Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। और जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें