फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: भाई ने आठ साल की बहन को मार डाला, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Wed, 17 Jul 2019 09:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में एक युवक ने बुधवार शाम को अपनी आठ साल की बहन की सोते समय गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्यारोपी भाई मनोरोगी बताया गया है। मनोरोगी भाई किसी बात को लेकर तनाव में था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल में फरार हो गया। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, महिला फहमीना ने बेटे सोनू के खिलाफ बेटी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। 

विज्ञापन


चरथावल के मौहल्ला मुर्दापट्टी निवासी शमशेर की आठ साल की पुत्री साहेबा बुधवार शाम करीब पांच बजे पढ़ाई कर रही थी। उसके बाद वह चारपाई पर सो गई। उसी दौरान आरोपी भाई सोनू ने कमरे में घुसकर उसकी गर्दन पर छुरी चला दी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर तमाम कपड़े और बिस्तर खून से सन गए। आरोपी मौके से फरार हो गया और उसका पिता भी घटना के दौरान मौके पर नहीं था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उसका छोटा भाई और अन्य परिजन घायल को मुजफ्फरनगर प्राइवेट नर्सिंगहोम लेकर गए, लेकिन डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। मुजफ्फरनगर से शव करीब एक घंटे बाद सात बजे चरथावल पहुंचा। बच्ची का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की मां तहमीना और भाई सुहेब और दोनों बड़ी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतका के दो बहन और दो भाई हैं। एसओ ने शव का पंचनाम्रा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरोपी को मनोरोगी बताया गया है। बहन को बिना किसी बात पर गर्दन काटना सवाल खड़े कर रहा है। मासूम बच्ची की हत्या की घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई थी। एसओ ने परिवार वालों को नसीहत देते कहा कि जब वह मनोरोगी था, तो उसको हॉस्पिटल से क्यों छुट्टी कराकर घर लाया गया। 

शाहदरा और मेरठ में मनोरोगी भाई का चल रहा इलाज
आरोपी का उपचार वर्षों से शाहदरा के मनोरोग हॉस्पिटल में चल रहा था। उसके बाद करीब 15 दिन से वह मेरठ में प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती था। बताया गया कि एक महीने पहले उसने अपने ताऊ गुलशेर पर हमला कर दिया था। उसके बाद वह सऊदी अरब चला गया। तनाव में आकर 15 दिन पहले उसने छोटे भाई की हथेली पर चाय डाली थी। करीब चार साल पहले वह लड़की से छेड़छाड़ के मामले में जेल भी जा चुका है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें