फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग, मास्टर माइंड समेत तीन की तलाश जारी

Wed, 12 Aug 2020 07:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की वजह रंजिश बताई गई है। मास्टर माइंड नितिन धनकड़ समेत तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं, पीड़ित परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है।

विज्ञापन


एसपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र की हेवा पुलिया से संजय खोखर की हत्या के आरोपी ककौर कलां निवासी मयंक डालर और हेवा के अंकुश को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात 1:55 बजे दोनों को पुलिस ने दबोचा और बुधवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। एसपी अजय कुमार सिंह और एएसपी अनित कुमार ने भी दोनों आरोपियों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे साल 2018 में हुए झगड़े की रंजिश ही है। वारदात का मास्टरमाइंड छपरौली का नितिन धनकड़ है, जो कि अभी फरार है। गिरफ्तारी आरोपियों से तमंचा बरामद हुआ है। 

हत्या की असली वजह पता करे पुलिस : मनीष खोखर
संजय खोखर के बेटे मनीष खोखर ने कहा है कि हत्या की असली वजह का पता चलना चाहिए। मेरे परिवार को खतरा है। पुलिस की हर जांच में मेरा भाई निर्दोष साबित हुआ था। मेरे पिता की हत्या में कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनके सबके नाम सामने आने चाहिए। इस हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता हत्याकांड के पीछे छिपा ये बड़ा राज, ऐसे हुई थी रंजिश की शुरुआत, तस्वीरें

विज्ञापन

पुलिस ने बताई ये कहानी
सनसनीखेज वारदात में पुलिस की कहानी यह है कि युवकों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। इसके बाद 17 नवंबर 2018 में तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर के घर पर दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ। हमले में हेवा गांव का विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के बावजूद वह सामान्य स्थिति में नहीं लौट सका और दिव्यांग हो गया। इससे रंजिश और बढ़ गई। उधर, भाजपा नेता संजय खोखर ने अपने बेटे अक्षय खोखर का नाम मुकदमे से निकलवा दिया था। इसी रंजिश के कारण हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।

खुलासे की जल्दी, क्या और भी हैं वजह
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में वारदात के खुलासे के निर्देश दिए थे। संजय खोखर की हत्या में मुकदमा नामजद हुआ तो पुलिस ने भी फटाफट दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। दोनों अभियुक्तों को मीडिया के सामने नहीं लाया गया। सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या हत्या के पीछे कोई सियासी कनेक्शन तो नहीं है। संजय खोखर बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा के करीबी थे। खुद विधायक और उनके प्रतिनिधि अपनी जान को खतरा बता चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है कि सिर्फ रंजिश में ही संजय खोखर की जान गई या कोई दूसरी भी बड़ी वजह है। 

दो नामजद आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। हर बिंदु पर जांच होगी। - अजय कुमार सिंह, एसपी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें