फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह से इनकार करने पर गंगा में कूदी किशोरी, पुलिस ने प्रेमी को दबोचा

Fri, 01 Mar 2019 08:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रेमी के शादी से मना करने पर एक किशोरी गंगा में कूद गई। उसका प्रेमी व उसके साथी किशोरी को गंगा में कूदते देखकर फरार हो गए। पुलिस ने प्रेमी को दबोचा तो उसने सारा मामला बताया। पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में युवती की तलाश कर रही है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।

विज्ञापन


मंडावर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गांव कुंदनपुर निवासी सुलेमान, नारायणपुर निवासी सुहैल व किशनपुर निवासी शौकिन उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सुलेमान को शुक्रवार को दबोच लिया। सुलेमान ने पुलिस को बताया कि उसके किशोरी से प्रेम संबंध थे। किशोरी उससे निकाह करना चाहती थी।

विज्ञापन

सुलेमान के अनुसार किशोरी कई अन्य युवकों से भी बात करती थी। उसने किशोरी को बात करते देखा था। वह 28 फरवरी को किशोरी को बाइक से घुमाने के लिए ले जा रहा था। किशोरी ने उससे निकाह करने को कहा तो उसने मना कर दिया। तब उसने अन्य युवकों से उसके प्रेम संबंध के बारे में बता दिया। इस पर दोनों में नोकझोंक हो गई। वह चलती बाइक से गंगा में कूद गई। किशोरी उसकी आंखों के सामने ही डूब गई। वह डर गया और उसने किसी को इसके बारे में नहीं बताया। सुलेमान की बात सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। 

वहीं पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोरी को गांव शेखुपर खादर के सामने गंगा में तलाश करना शुरू कर दिया। पुलिस ने इसके बारे में किशोरी के परिजनों को बता दिया, लेकिन कोई भी परिजन गंगा किनारे नहीं पहुंचा। सीओ सिटी महेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। सीओ सिटी महेश कुमार के अनुसार सुलेमान के बयान के आधार पर किशोरी को गंगा में तलाशा जा रहा है। किशोरी की बरामदगी होने पर ही आगे की कुछ कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें