फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन की मासूम की हाथापाई के दौरान गोद से गिरने से हुई दर्दनाक मौत

Sat, 07 Jan 2017 12:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में पबला गांव में बच्चों के विवाद में भाई ने बहन की पिटाई कर दी। हाथापाई के दौरान बहन की गोद में मौजूद 15 दिन बच्ची घूंसा लगने से जमीन पर जा गिरी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पीड़ित बहन ने आरोपी भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंचौली पुलिस के मुताबिक पबला गांव में शादाब पुत्र मुन्ना कोल्हू पर मजदूरी करता है। शादाब की शादी गांव निवासी अनीस की पुत्री सलमा से हुई है। वहीं, कुछ ही दूरी पर सलमा का भाई शहजाद पुत्र अनीस भी परिवार के साथ रहता है, जो घरों में पुताई करने का ठेका लेता है। सलमा के मुताबिक दोपहर को उसके और शहजाद के छह वर्षीय बच्चों के बीच खेलने के दौरान मारपीट हो गई थी। शाम के समय शादाब कोल्हू पर ही था। जबकि सलमा अपनी 15 दिन की बच्ची रोजी और बेटे के साथ अकेली थी।
तभी शहजाद (बच्ची का मामा) अपनी बहन सलमा के घर पहुंचा और दोपहर में हुए झगड़े को लेकर भांजे को चांटे लगा दिए। इस बीच सलमा ने विरोध किया तो शहजाद ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में शहजाद का घूंसा सलमा की गोद में मौजूद 15 दिन की बच्ची रोजी को जा लगा। बच्ची गोद से छिटककर जमीन पर जा गिरी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम
बच्ची की मौत पर घर में कोहराम मच गया। सलमा बेटी के शव को गोदी में लेकर विलाप करने लगी। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग घर की ओर दौड़े। इस बीच मौका पाकर आरोपी शहजाद फरार हो गया। सूचना पर इंचौली इंस्पेक्टर अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें