फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाहिद हत्याकांड में दोस्त के खिलाफ मुकदमा

Sat, 07 Jan 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जाहिद की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि जाहिद को बुलाकर गोली मारी गई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

किठौर थाने में जाहिद के भाई जावेद ने शुक्रवार को आसिफ पुत्र यूसुफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने नामजद आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। जावेद का कहना है कि आरोपी आसिफ की उसके भाई जाहिद से तीन साल से दोस्ती थी। आसिफ गढ़ रोड पर बिरयानी का ठेला लगाता है। उसने बताया की बुधवार शाम को भी जाहिद और आसिफ की ठेले पर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि जाहिद को आसिफ ने ही बुलाया था। इसके बाद वे मस्जिद के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच आसिफ ने पिस्टल निकाली और उसको सटाकर गोली मार दी। जाहिद के दोस्तों ने पुलिस को जानकारी दी। शुक्रवार को जाहिद का पोस्टमार्टम हुआ और शाम चार बजे उसका शव गांव में पहुंचा। आरोपी का घर पड़ोस में है, इसको देखते दोनों परिवार के लोगों मेें विवाद होने के आसार ज्यादा थे।
पुलिस की मौजूदगी में परिजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोगों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। घटना को लेकर समाजसेवी डॉ. एमवाई खान, मजरउल्ला खान, तबारकउल्ला खां, नसीब आलम, अथर, खुर्रम, यूसुफ, मुमताज आलम, वसी, अनिल अग्रवाल, डॉ. मनोज अघाना आदि ने परिजनों को सांत्वना दी। सीओ किठौर विनोद कुमार सिरोही ने बताया कि मौके से एक .32 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें