फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक रहा नोट बदलवाने में बिल्डर का साथी  

Mon, 01 Jan 2018 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्डर के घर के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्डर संजीव मित्तल के यहां से 25 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद होने के बाद तमाम राज खुल रहे हैं। नोट बदलवाने में अब एक बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक का नाम चर्चा में आ रहा है। इस बैंक प्रबंधक ने नोट बंदी के दौरान कमीशन लेकर कई करोड़ रुपये फर्जी तरीके से बदलवाए थे। ऐसे में आयकर विभाग के निशाने पर अब यह प्रबंधक भी आ रहा है।
विज्ञापन

नोट बंदी में तमाम खेल हुए। जिसमें उस समय कुछ पकड़ गए तो बाकी पर किसी की नजर नहीं गयी। नोट बदलवाने के खेल में कुछ बैंक प्रबंधक भी संलिप्त थे। तीन दिन पूर्व दिल्ली रोड स्थित राजकमल एन्क्लेव में बिल्डर संजीव मित्तल के यहां से 25 करोड़ की पुरानी करेंसी बरामद होने के बाद जहां नोटबंदी के दौरान हुए खेल उजागर हो रहे हैं तो इसके खिलाड़ियों के नाम भी सामने आ रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो इस मामले में बैंक के एक वरिष्ठ प्रबंधक की संलिप्तता भी सामने आ रही है, जिसने नोट बंदी के दौरान कई करोड़ रुपये बदलवाए थे। थापरनगर निवासी यह शाखा प्रबंधक भी अब जांच के घेरे में आ चुका है। 
विज्ञापन

आयकर विभाग ने भेजा बिल्डर को नोटिस 
25 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद होने के बाद अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई तय नहीं हुई है। लेकिन आयकर विभाग ने बिल्डर के नाम नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें बिल्डर से इन रुपयों की बाबत जवाब मांगा गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें