फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटकाया और दी यातनाएं, मासूम चीखता रहा, नहीं पसीजा भाई का दिल

Sun, 30 Jun 2019 12:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मासूम बच्चे को उल्टा लटकाकर यातनाएं दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में आठ साल के अनाथ मासूम से ऐसी बर्बरता की गईं कि सुनकर और देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। ममेरे भाई ने पहले इस बच्चे को बुरी तरह पीटा और फिर हाथ-पैर बांधकर उल्टा लटका दिया। मासूम चीखता रहा, लेकिन आरोपी यातनाएं देता रहा। यह घटना शुक्रवार की रोहटा क्षेत्र के कैथवाड़ी गांव की है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


एसओ रोहटा धनवीर सिंह के अनुसार मुजफ्फरनगर के जड़ौदा निवासी दंपती की बीमारी से मौत हो गई थी। उनके दो बेटे आठ और 11 साल के हैं। दोनों बच्चों को दंपती का रिश्तेदार कैथवाड़ी गांव ले आया था। इनमें छोटा बेटा एक बार घर से गायब हो चुका है, जिसे कंकरखेड़ा पुलिस ने बरामद किया था। जो वायरल वीडियो सामने आई है, उसमें ममेरा भाई अनिल उर्फ सोनू इस छोटे बेटे को पहले चारपाई पर गिराकर पीटता है। उसके बाद उसके दोनों पैर आपस में बांध देता है। फिर बच्चे को लोहे के कुंडे से रस्सी से उल्टा लटका देता है। बच्चा चीखता रहा। लेकिन आरोपी उसकी पिटाई करता रहा। इस दौरान इस मासूम का बड़ा भाई वहीं चुप खड़ा रहता है। जबकि अनिल की पत्नी इसे तमाशा समझकर चारपाई पर बैठ जाती है।

क्या गुजरी होगी मासूम के दिल पर
उल्टा लटका होने के दौरान यह बच्चा किसी तरह पैरों को खोलने की कोशिश करता है। जिसके बाद आरोपी तार से बच्चे के दोनों हाथों को भी बांध देता है। यही नहीं पानी मांगने पर आरोपी बच्चे को गिलास दिखाकर खुद पानी पी जाता है। ऐसे में इस मासूम के दिल पर क्या गुजरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो ने कराई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार मासूम को यातनाएं देने की वीडियो अनिल का चचेरा भाई अपने मोबाइल फोन से बना रहा था। यह वीडियो जब वायरल हुई तो पुलिस अफसरों तक पहुंची। एसपी देहात अविनाश पांडेय के निर्देश पर एसओ रोहटा ने मौके पर जाकर जांच की। जिसके बाद आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ ने बताया कि अनिल को बंधक बनाने और 75 जुवेनाइल एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

दोनों बच्चों को पीटा जाता है
पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि दोनों बच्चों को जबरन काम कराया जाता और पीटा जाता था। इन मासूमों के नाम पैतृक जमीन भी बताई गई है। जांच की जा रही है कि जमीन की देखरेख कौन कर रहा है। अनिल के डर से उसकी पत्नी और अन्य लोग भी कुछ नहीं बोल पाते थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें