फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर में निर्वस्त्र कर पीटा छात्र, वीडियो भी बनाया

Sat, 29 Jun 2019 11:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस थाना बैजनाथ के तहत सरकारी स्कूल में एनएसएस शिविर में एक स्वयंसेवी को रात को छात्रों ने निर्वस्त्र कर पीटा और वीडियो भी बना लिया। छात्र के अभिभावकों ने पुलिस थाना बैजनाथ में इसकी शिकायत सौंपी है।

विज्ञापन


शिकायत में छात्र ने स्कूल अध्यापकों पर मामला दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र का मेडिकल करवा लिया है।शिकायत में छात्र ने बताया है कि स्कूल में 23 जून से सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हुआ है।

शिविर में 27 जून की रात को कमरे में मौजूद अन्य 10 लड़कों ने कमरे को बंद करके उसको निर्वस्त्र किया। इस दौरान उन्होंने डंडे और चमड़े की बेल्ट से उसको पीटा, जबकि एक लड़के ने मोबाइल छीनकर वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ने 28 जून को सुबह इसकी शिकायत शिविर के इंचार्ज से की, लेकिन देर शाम तक मामले में कार्रवाई न होने पर वह शिविर से भागकर घर पहुंच गया। छात्र ने अपने अभिभावकों को मारपीट की जानकारी दी। पीड़ित छात्र के अभिभावक 29 जून को सुबह शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो प्रभारी ने रिकॉर्डिंग वाले मोबाइल को छीनने की कोशिश की, लेकिन अभिभावकों ने ऐसा नहीं होने दिया और मामले की पुलिस में शिकायत कर दी।

पीड़ित ने बताया कि यह घटनाक्रम रात ग्यारह बजे से ढाई बजे तक चलता रहा, लेकिन न तो चौकीदार और न ही कैंप प्रभारी ने कोई सुध ली। डीएसपी बैजनाथ प्रताप ठाकुर ने बताया कि मामले में नौ बच्चों और एक अध्यापक के खिलाफ शिकायत मिली है। छात्र का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें