फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : ईद पर बवाल, गुस्साए लोगों ने किया थाना फूंकने का प्रयास, जमकर हुई फायरिंग

Tue, 27 Jun 2017 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
थाने में बवाल
विज्ञापन
तीन दिन पहले हुई अमिताब की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए तीन लोगों को छोड़ने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ईद की नमाज के बाद सोमवार सुबह लोगों ने थाने में हमला बोल दिया। पुलिस से मारपीट कर हथियार लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर तोड़फोड़ करते हुए थाना फूंकने का प्रयास किया। बलवाइयों ने थाने में फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। एसपी देहात ने आठ थानों की फोर्स और पीएसी के साथ पहुंचकर बवाल करने वालों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा।
विज्ञापन

 

जंगल में युवक का शव पड़ा मिला था

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
शुक्रवार रात नगर के मोहल्ला खजूरी दरवाजा निवासी अमिताब की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने वसीम उर्फ कल्लू, नदीम नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नामजद दोनों आरोपियों ने हत्या को अंजाम देना कबूल भी कर लिया था। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर नागेश शर्मा और दो युवकों को थाने में लाकर पूछताछ की। लेकिन रविवार रात तीनों को निर्दोष बताकर परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ दिया। सोमवार सुबह ईद की नमाज के बाद सैकड़ों लोग पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे और हंगामा करते छोडे़ गए आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

हंगामा करती महिलाएं
लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से साठगांठ कर मुख्य आरोपी को बचाने में लगी हुई है। पुलिस कुछ समझती उससे पहले ही 250-300 लोगों ने थाने में हमला बोल दिया। पुलिस के साथ मारपीट और थाने में तोड़फोड़ कर दी। मुंशी और एसओ के कमरे में आग लगाने की कोशिश की। आधा दर्जन युवकों ने थाने में घुसकर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। थाने में भगदड़ मच गई और लोग थाने के बाहर जाम लगाकर बवाल करने लगे। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, एसडीएम मवाना अरविंद कुमार, सीओ सदर देहात थाने में फोर्स के साथ पहुंचे। फोर्स ने बवाल करने वालों पर लाठी चार्ज कर दिया। घटना के बाद कस्बे में सांप्रदायिक तनाव हो गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं पुलिस ने कारतूस के आधा दर्जन खोखे और एक तमंचा भी बरामद किया है। 70 नामजद और 250 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा समेत गंभीर धारा लगाई गई हैं।

गण्यमान्य लोगों ने शांत कराया

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
जहां मिली भीड़, वहीं किया लाठीचार्ज
थाने में तोड़फोड़ और फायरिंग के बाद बाजार बंद हो गए। भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची लोगों पर लाठी फटकारनी शुरू कर दी। गलियों में भी पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को खदेड़ा। थाने के आसपास जहां भी पुलिस को भीड़ मिली, वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 

कई थानों की फोर्स पहुंची
थाने में तोड़फोड़, मारपीट, पथराव और फायरिंग के बाद एसओ ने वायरलेस कर फोर्स बुलाने की मांग की। एसपी देहात, सीओ सदर देहात, एसडीएम के आलावा किठौर, मवाना, हस्तिनापुर, भावनपुर, मुंडाली, इंचौली और पुलिस लाइन से फोर्स परीक्षितगढ़ पहुंची। करीब 20 से 25 मिनट तक थाना पुलिस लोगों से घिरी रही। यदि फोर्स कुछ देर बाद पहुंचती तो थाने को आग के हवाले किया जा सकता था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर 70 नामजद एवं 250 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी देहात ने बताया कि जमील धोबी, वकील, आसिफ, इंतजार, अफजाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाने के वाहनों से पेट्रोल निकाला, पथराव किया

हंगामे करते लोग
परीक्षितगढ़ थाने में तैनात ज्यादातर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सोमवार सुबह कस्बे में और अन्य स्थानों पर ईद की सुरक्षा में लगी थी। करीब 8.50 बजे एसओ विनोद कुमार जीप लेकर थाने पहुंचे। उस दौरान थाने में सात पुलिसकर्मी थे। तभी काली पट्टी बांधे लोग वहां पहुंच गए। 
एसओ ने लोगों की समस्या सुनकर कहा कि जो भी आरोपी है, उसके खिलाफ लिखकर दो। जांच के कार्रवाई होगी। मृतक अमिताब के भाई ने तहरीर देने के लिए भी कहा। इस बीच थाने में भीड़ बढ़ी और हंगामा कर नारेबाजी कर दी। इस दौरान एक दरोगा और सिपाही के साथ हाथापाई कर दी। एसओ ने उन्हें धमकाया तो भीड़ ने एसओ को घेर लिया। पुलिस के सामने ही थाने के वाहनों का पेट्रोल निकालकर आग लगाने की कोशिश की। वाहनों में तोड़फोड़ कर पथराव कर दिया। जैसे ही लोगों ने थाने में हथियार लेकर फायरिंग की तो पुलिस के हाथ पैर फूल गये। एक सिपाही ने भीड़ पर रायफल तानते हुए गोली मारने की धमकी दी तो महिलाएं डर र्गइं। वहीं भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने  पिस्टल और तमंचे से करीब 15-20 राउंड फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी हथियार उठा लिए और हवाई फायरिंग कर दी। 

डकैती के आरोपी ने की पिस्टल से फायरिंग
पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि खजूरी निवासी शहजाद ने बरेली में करोड़ों रुपये की डकैती डाली थी। सोमवार जब भीड़ थाने पहुंची तो शहजाद ने ही भीड़ को भड़काकर खुद पिस्टल से फायरिंग की। इससे पहले लोगों ने पहले से ही थाने में धावा बोलने की प्लानिंग बना रखी थी। जिसके चलते ईद की नमाज के बाद कई दर्जन लोग हथियारों से लैस होकर थाने पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों ने गलियों में छिपकर फायरिंग की।

सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास 
दूसरे समुदाय के लोगों ने थाने में जमकर भड़काऊ भाषण दिए और नगर में सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास किया। जिसके चलते नगर का बाजार बंद हो गया और लोग घरों में छिप गए। नगर में तरह-तरह की अफवाहों का माहौल बना रहा। बवाल के बाद लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। 

सख्त कार्रवाई की जा रही
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि थाने में बवाल करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। आधा दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए हैं, अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों पर जानलेवा हमला, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, तोड़फोड़, मारपीट, सरकारी संपत्ति क्षतिग्रस्त करना और 7 क्रिमनल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें