भाजपाइयों ने कहा कि यदि वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ के कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। यह तहरीर अंकित लपराना ने दी। उसके साथ पालिका चेयरमैन अमित राणा, चंद्रवीर तोमर, राकेश जैन, जसवीर सोलंकी आदि रहे।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इसी तरह से नेताओं व उनके संबंधियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के वीडियो वायरल हो चुके हैं, कुछ दिन पहले रालोद के राष्ट्रीय उपाध्याय जयंत चौधरी की पत्नी चारू के प्रति गलत भाषा में वीडियो वायरल किया गया, इस संबंध में पुलिस ने बड़ौत निवासी गौरव देव भारद्वाज को गिरफ्तार किया, वह अभी भी जेल में है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/