फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दोस्ती... फिर धर्म परिवर्तन कराकर निकाह, अब हत्या के बाद बिजनौर दफनाने लाया था शव

Wed, 23 Jan 2019 09:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
क्राइम (फाइल फोटो)
विज्ञापन

दिल्ली में रहकर बढ़ई का काम करने वाले एक युवक ने दूसरे धर्म की महिला से प्रेम संबंध बनाकर उससे शादी कर उसका धर्म परिवर्तन करा लिया। फिर आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को दफनाने के लिए बिजनौर ले आया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई है। युवक की महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। 

बिजनौर के मोहल्ला बी 13 खत्रियान निवासी इंतजार दिल्ली में कार पेंटर का काम करता है। दिल्ली के ब्रह्मपुरी निवासी संजय मिश्रा की 33 साल की पत्नी निधि शर्मा से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हो गई। दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। 17 जुलाई 2018 को इंतजार निधि को चोरी छिपे भगा लाया। निधि का नाम बदलकर इकरा रख दिया और उससे निकाह कर लिया।
विज्ञापन


निधि अपने सात और पांच साल के दो बेटों को छोड़कर इंतजार के साथ भाग आई थी। 19 जुलाई को निधि के पति संजय ने दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। 24 जुलाई को थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई। निधि उर्फ इकरा से निकाह करने के बाद इंतजार दिल्ली के जाफराबाद क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रह रहा था। उसकी पहली पत्नी अफरोज बिजनौर के मकान पर रहती थी। अफरोज को इंतजार की हरकतों के बारे में पहले से मालूम था।

विज्ञापन

बुधवार को इंतजार निधि उर्फ इकरा का कार में शव लेकर बिजनौर अपने घर पहुंचा। इकरा के शव को वह दफनाने की तैयारी कर रहा था कि किसी ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में ले लिया। इंतजार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी।

पुलिस के मुताबिक इकरा की गला घोंटकर हत्या की गई है। इंतजार उसके शव को गुपचुप तरीके से दफनाने के इरादे से बिजनौर लाया था ताकि किसी को कुछ पता न चले। शहर कोतवाल बिजेंद्रपाल राणा के मुताबिक इकरा की हत्या की गई है। दिल्ली पुलिस को सब कुछ बता दिया गया है। महिला की गुमशुदगी दिल्ली में दर्ज है तो वहीं से इस मामले में कार्रवाई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली पुलिस बिजनौर आ रही है। 

ससुर निसार की वजह से फंसा इंतजार 
पुलिस के मुताबिक इंतजार द्वारा इकरा का शव दफनाने के बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम था। इंतजार जब शव लेकर बिजनौर पहुंचा तो उसकी पहली पत्नी अफरोज के पिता निसार अहमद ने पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी और इंतजार पुलिस के फंदे में फंस गया। निसार पुलिस को सूचना न देता तो इंतजार निधि के शव को गुपचुप से दफनाने की पूरी तैयारी कर ली थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें