दुकानों में चोरी होने की सूचना मिलते ही पालिका के चेयरमैन अमित राणा मालिक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भगवान महावीर मार्ग पर धरना शुरू कर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ कुशवाहा मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने कहा आए दिन नगर में चोरी हो रही हैं, वीरेंद्र वाले तेल वालों की दुकान में तीसरी बार चोरी हुई है, लेकिन आज तक वारदातों का खुलासा नहीं हुआ। सीओ ने कहा कि आप रिपोर्ट दर्ज कराएं तो व्यापारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा हम तो ताला बंद कर दुकानों की चाबियां सौंप रहे हैं, हम व्यापार नहीं कर सकेंगे। काफी समझाने और व्यापारियों की मांग को पूरा करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि रेलवे रोड चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह और बिनौली रोड चौकी के इंचार्ज सत्यवीर भाटी को लाइन हाजिर कर दिया। शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा होगा। तब व्यापारियों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर सभासद ललित जैन, रवि पालीवाल, अनु पटवारी, टीटू, कमल गुप्ता, राकेश गुप्ता, नवीन जैन, सचिन जैन, प्रदीप जैन, रवि जैन, अंकुर जैन आदि रहे।
दो मकानों में चोरी, तहरीर दी
बड़ौत के रामबाग कॉलोनी में विजय कुमार चौहान के मकान में रह रहे किरायेदार रितिक राणा और आशीष निवासी निरपुड़ा रविवार को मकान का ताला लगाकर घर गए हुए थे, रात्रि में मकान का ताला बदमाशों ने तोड़कर दस हजार की नगदी, कीमती सामान चोरी कर लिया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/