फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तीन लाख की लूट और फिर मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल, ये था इनका खौफनाक इरादा

Fri, 24 May 2019 09:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बदमाशों के पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में तीन लाख रुपये की लूट कर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों की कर्मअलीपुर व महेशपुर चौपड़ा गांव के बीच पुलिस से मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। बदमाशों ने सड़क के बीच में बाइक खड़ी कर पुलिस पर गोलियां चलाईं। दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। उनके पास से लूटी गई नगदी, पिस्टल व बाइक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव निवासी विजयपाल पुत्र कटार सिंह अमीनगर सराय में स्थित पीएनबी शाखा से तीन लाख रुपये की नगदी निकालकर घर लौट रहे थे। जब वह अमीनगर सराय से हिसावदा मार्ग पर बंद पड़े भट्ठे के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे तीन लाख रुपये लूट लिए और भाग निकले। लूट की सूचना पर सीओ बागपत ओमपाल सिंह, थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने फोर्स के साथ बदमाशों की पीछा करना शुरू कर दिया। कर्मअलीपुर व महेशपुर चौपड़ा गांव के बीच पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने सड़क के बीच में बाइक खड़ी कर पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए।

पुलिस ने जुल्लू उर्फ जुल्फिकार पुत्र गुलाम मोहम्मद, इमरान पुत्र जमशेद निवासी चिरौड़ी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद में गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटी गई तीन लाख रुपये की नगदी व एक पिस्टल एवं काले रंग की पल्सर बाइक बरामद हुई। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पर मेरठ, गाजियाबाद, मुरादनगर में लूट, जानलेवा हमले के कई मुकदमे दर्ज हैं। सिंघावली अहीर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि दोनों पेशेवर अपराधी है। उनका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवकों की हत्या करने के लिए की थी लूट
जुल्लू उर्फ जुल्फिकार ने बताया कि वह गाजियाबाद जनपद के नाहल मसूरी गांव में अनीस व सुभान की हत्या करने जा रहे थे। हथियार व कारतूस खरीदने एवं अन्य खर्च के लिए उन्होंने लूट की। दोनों युवकों से रुपयों के लेन-देन को लेकर रंजिश चल रही है। 

खलनायक देखकर बन गए बदमाश
पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया कि संजय दत्त की खलनायक फिल्म से प्रभावित होकर उन्होंने इस रास्ते को चुना। उन्होंने डासना गांव निवासी नसीम से पिस्टल खरीदी थी। उनका खुद का गिरोह है। यह भी कहा कि जेल से छूटने के बाद फिर घटनाओं को अंजाम देंगे। पकड़े गए जुल्लू उर्फ जुल्फिकार ने बताया कि उसने पकड़े जाने के डर से सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष पर पिस्टल से गोलियां चलाई थी।

गोलियों की तड़तड़ाहट से लोगों में दहशत
कर्मअलीपुर व महेशपुर चौपड़ा के बीच मार्ग पर पुलिस व बदमाशों में हुई मुठभेड़ के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से लोगों में दहशत फैल गई। दोनों तरफ से 15 से 20 राउंड फायर हुए। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इधर-उधर छिपकर जान बचाई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें