फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष को गोली मारने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 19 Apr 2019 02:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में पुलिस ने थाना खेकड़ा क्षेत्र के गांव हसनपुर मसूरी में आंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालने के विवाद में भीम आर्मी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र को गोली मारने के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो पिस्टल, दो तमंचे, कारतूस और दो बाइक बरामद करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधान सहित तीन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।

विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि हसनपुर मसूरी गांव में 16 अप्रैल को सुरेंद्र जाटव पुत्र श्रीचंद जाटव को गोली मारकर घायल किया। घायल के बेटे संजय ने खेकड़ा थाने में हरेंद्र पुत्र जगदीश, गौरव उर्फ लड्डू पुत्र जयप्रकाश, सुरेंद्र उर्फ बिल्लू पुत्र राजेंद्र, कपिल पुत्र जयपाल, रोहित पुत्र आनंद निवासी नूरपुर मुजविता, जयराम पुत्र लिच्छी, ग्राम प्रधान कालू उर्फ नवीन पुत्र राजू निवासी हसनपुर मसूरी और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पांच आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

वहीं पुलिस ने गुरुवार को घिटोरा मोड़ से आरोपी हरेंद्र, गौरव उर्फ लड्डू, सुरेंद्र उर्फ बिल्लू और कपिल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 32 बोर के दो पिस्टल, 315 बोर के दो तमंचे, सात कारतूस और दो बाइक बरामद की हैं। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि घायल सुरेंद्र जाटव आरोपियों के खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र देकर एससी/ एसटी के फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देता रहता था। आंबेडकर जयंती पर जुलूस निकालने को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। ग्राम प्रधान कल्लू उर्फ नवीन व जयराम के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। इस रंजिश में ग्राम प्रधान से मिलकर उन्होंने सुरेंद्र की हत्या की योजना बनाई। उसे पर गोलियां बरसाई। इसमें वह बच गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। 

एसपी ने बताया कि ग्राम प्रधान सहित तीन आरोपी अभी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें