आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि मृतक गौरव उसके मामा सत्यपाल उर्फ नीटू की हत्या करना चाहता था। उसके ममेरे भाई पारुल ने गौरव की हत्या करने की योजना बनाई थी। 28 अगस्त को मामा सत्यपाल उर्फ नीटू के कहने पर पारुल, अनुज व रोबिन मृतक गौरव को शराब पिलाने के बहाने जंगल में ले गए और उसकी गला रेत कर हत्या की। हत्या करने के बाद वह सहारनपुर के पंजाबी बाग कॉलोनी में रहने लगा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
बहन और मां ने की नीटू की हत्या
पुलिस ने बताया कि मृतक गौरव की बहन खुशबू और मां मोहन देवी ने 21 अगस्त को गांव के सत्यपाल उर्फ नीटू की गोली मारकर हत्या की। मृतक नीटू पकड़े गए आरोपी अनुज का मामा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दोनों परिवार हो चुके हैं बर्बाद
धनौरा सिल्वरनगर गांव में आनंद राणा और मृतक सत्यपाल उर्फ नीटू के बीच 22 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इनके पिता तीन भाई थे। इनमें से एक अविवाहित थे। उनकी 22 बीघा जमीन सत्यपाल को मिल गई। इस जमीन को लेकर दोनों परिवार के बीच खूनी रंजिश चल रही है। आनंद राणा के बेटे अंकित व गौरव की हत्या हो चुकी है। उसकी पत्नी और बेटी ने सत्यपाल की हत्या कर दी थी। दोनों परिवार बर्बाद हो चुके हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/