फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी क्राइम: हमलावरों ने युवक पर बरसाई गोलियां, गंभीर रूप से घायल

Wed, 02 Jan 2019 10:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कार में बैठा घायल शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत में बाइक सवार तीन युवकों ने रंजिश में बसी गांव के युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके कंधे और हाथ में दो गोलियां लगी हैं। घायल ने थाने में पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल ने जेल में बंद कपिल बसी के भाई पर हमला करने का आरोप लगाया। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी।  

विज्ञापन

खेकड़ा थाना क्षेत्र में बसी गांव निवासी ऋषिपाल (42) पुत्र सत सिंह ने बताया कि बुधवार को वह खेत में जा रहा था। सहकारी चीनी मिल बागपत के गन्ना क्रय केंद्र के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उस पर गोलियां चली दीं। उसके कंधे और हाथ में दो गोलियां लगीं। उसने भी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हमलावरों पर गोली चलाई। घायल अवस्था में ऋषिपाल कार से थाने पहुंचे। पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने बताया कि कपिल बसी के परिवार से उसकी रंजिश चल रही है। कपिल बसी के भाई पर हमला कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

Trending Videos

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घायल ऋषिपाल की कपिल बसी के परिवार से रंजिश चल रही है। उसने कपिल बसी के भाई पर हमला कराने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। घायल पर कपिल बसी के पिता के अपहरण का भी आरोप लगा था। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।  

ऋषिपाल को मिली क्लीन चिट
पुलिस ने बताया कि कुख्यात कपिल बसी के पिता कृपाल सिंह का 16 मई को अपहरण हो गया था। परिजनों ने बसी गांव निवासी ऋषिपाल व उसके पिता सत सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस विवेचना में गुलफाम निवासी नरेला दिल्ली, लक्ष्य निवासी जटौला हरियाणा, विपिन निवासी जटवाड़ा हरियाणा के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जबकि नामजद ऋषिपाल व उसके पिता सत सिंह को क्लीन चिट दे दी । तभी से ही दोनों परिवार के बीच रंजिश चली आ रही है।
विज्ञापन

जेल से कपिल ने कई बार दी धमकी
घायल ऋषिपाल ने बताया कि कपिल बसी ने कई बार जेल से फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी उस पर हमला कराया था, लेकिन वह बच गया था। उसने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा देने की मांग की। 

कौन है कपिल बसी 
बसी गांव निवासी कपिल के खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण के कई मुकदमे दर्ज हैं। इस समय वह मिर्जापुर जेल में बंद है। उसकी कई लोगों से रंजिश भी चल रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें