फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला को बंधक बनाकर दी यातनाएं, दहेज की मांग को लेकर कर रहे थे परेशान

Thu, 07 Mar 2019 09:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर बावली गांव में एक महिला को ससुराल वालों ने बंधक बनाकर यातनाएं दी। महिला ने किसी तरह भागकर जान बचाई और इसकी शिकायत कोतवाली में की। महिला की शिकायत पर पुलिस ससुराल पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के कारण पूरे दिन समझौते की बात चलती रही। मामला यूपी के बागपत जनपद का है।

विज्ञापन


खेड़ा हटाना गांव की नीलम की शादी पांच साल पहले बावली गांव में एक व्यक्ति के साथ हुई। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर रहे थे। पिछले कुछ दिन से महिला को बंधक बनाकर घोर यातनाएं दी जा रही थी। महिला ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई और गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत की। महिला की शिकायत पर पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों को थाने ले आई।

Trending Videos
विज्ञापन

इसकी सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पूरे दिन दोनों पक्षों के लोग समझौते में जुटे रहे। कोतवाल संजीव ने कहा कि फिलहाल दोनों पक्षों में समझौते की बातचीत चल रही है, यदि समझौता नहीं होता तो महिला की शिकायत पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें