फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी ऑफिस पर शराब माफियाओं का हमला

Thu, 17 Sep 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब माफिया गणेश की गिरफ्तारी से बौखलाए शराब माफियाओं के घर की महिलाओं ने आबकारी ऑफिस पर हमला बोल दिया। आबकारी महिला सिपाहियों पर केरोसिन फेंककर जलाने की कोशिश की और अधिकारियों पर पथराव किया। मीडियाकर्मियों से भी मारपीट की। आबकारी विभाग की तहरीर पर शराब माफिया की पत्नी समेत आधा दर्जन से अधिक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


थाना टीपीनगर में शराब माफिया गणेश सिंह समेत एक दर्जन से अधिक लोग अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से करते हैं। इस काम में महिलाएं भी शामिल हैं। थाना और आबकारी विभाग के अधिकारियों पर माफियाओं से मोटी अवैध वसूली का भी आरोप है। शराब माफियाओं के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने गणेश के घर में तोड़फोड़ की और एसएसपी से शिकायत की थी।

एसएसपी डीसी दूबे ने थाना टीपीनगर एसओ प्रशांत कपिल को दो दिन में कार्रवाई के निर्देश दिये थे। एसएसपी की लाइन हाजिर की चेतावनी पर एसओ ने मंगलवार को गणेश को गिरफ्तार किया था। उस पर डोडा पोस्त की कार्रवाई की। इससे नाराज गणेश की पत्नी चंदा और बेटी समेत आधा दर्जन से अधिक महिलाओं के साथ बुधवार दोपहर आबकारी ऑफिस पहुंचीं। पहले आबकारी इंस्पेक्टर अरविंद मौर्या के ऑफिस में हंगामा किया और महिला सिपाही ओवेनिशा और सविता पर केरोसिन छिड़क दिया।
विज्ञापन


इससे बाद आग लगाने की कोशिश की। जैसे-तैसे वे बचीं। आबकारी विभाग कर्मचारियों के विरोध करने पर पथराव दिया और मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। मंडलायुक्त के साथ बैठक कर रहे उप आबकारी आयुक्त पीएस कानड़े मीटिंग छोड़कर ऑफिस पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। कानड़े को खुली चुनौती दी कि वे तो अवैध शराब बेचेंगी। इसके बदले वे विभाग को लाखों रुपये हर महीने देती हैं। इस पर कानड़े ने कहा कि शराब माफियाओं को संरक्षण देने और वसूली करने वाले विभागीय कर्मचारियों की जांच की जाएगी। जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संगीन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट
आबकारी विभाग की तहरीर पर थाना कोतवाली में चंदा पत्नी गणेश, निर्मला, शारदा, रामू, सोनिया, अनीता, सुषमा, गीता, निम्मू, ममता एवं अन्य के खिलाफ बलवा, लोकसेवक पर हमला, सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़, आग से हमला जैसी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना था कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

आखिर कहां से आ रही अवैध शराब
उप आबकारी अधिकारी ने सवाल उठाया कि उनकी टीम हर दिन टीपीनगर में छापेमारी कर अवैध शराब पकड़ रही है। 1 से 10 सितंबर के बीच मेरठ में 89 स्थानों पर छापेमारी की गई और 2500 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई। जिसकी कीमत 6.61 लाख है। वहीं पूरे मेरठ मंडल में 334 स्थानों पर 1.8 करोड़ रुपये कीमत की 26.79 हजार लीटर अवैध शराब पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें