फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों की शक्ल सूरत सामने, पुलिस सन्नाटे में  

Mon, 19 Sep 2016 02:15 AM IST
रोहित अग्रवाल/मेरठ
विज्ञापन
दुकान से जेवर उठाकर मुंह में छिपाती युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबूत न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ने वाली पुलिस के सामने लुटेरों की शक्ल और सूरत है। लेकिन सुराग लगाने की बात पर पुलिस सन्नाटे में आ जाती है। शहर में रोजाना ही सरेआम चेन, पर्स और मोबाइल लुट रहे हैं। दुकान में घुसकर लूट और हत्या हो रही हैं। चोरियों की तो कोई गिनती नहीं है। कई घटनाओं में बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए तो कुछ में पीड़ितों ने ही फुटेज जुटाकर दी। साफ चेहरों के बावजूद पुलिस खुलासे में फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन


केस- 1
पांडव नगर निवासी मनोज गुप्ता से 12 फरवरी को बाइक सवार दो बदमाशों ने लोकप्रिय अस्पताल के पास 10 लाख के जेवरात से भरा बैग लूट लिया था। वह पत्नी के साथ गढ़ रोड स्थित एक बैंक के लॉकर से ज्वैलरी निकालकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। मनोज ने खुद प्रयास कर सीसीटीवी फुटेज जुटाई। इसमें दोनों बदमाश नजर आ रहे थे। लेकिन पुलिस बदमाशों के चेहरे साफ न होने की बात कहकर आज तक सुराग नहीं लगा सकी। 

केस-2
नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्स किंगडम शोरूम में 20 फरवरी की रात चोरों ने सेंध लगाकर लाखों का सामान चोरी किया। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक चोर का चेहरा स्पष्ट रूप से देखा गया। शोरूम मालिक अनुज मित्तल ने पुलिस को ये फुटेज दी, लेकिन पुलिस बदमाश का सुराग नहीं लगा सकी। नतीजा 25 मई को बदमाशों ने फिर से इस शोरूम में चोरी कर डाली।
विज्ञापन


केस-3
मेडिकल थाना क्षेत्र के जेल चुंगी चौराहे पर एक ज्वैलरी शॉप से 16 अगस्त को एक अधेड़ के साथ आई एक युवती और महिला बड़ी सफाई से हजारों के जेवर मुंह और कपड़ों में छिपाकर ले उड़ीं। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों महिलाओं के चेहरे स्पष्ट आए। मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। लेकिन खुलासा नहीं हुआ।

केस-4 
बागपत रोड पर टीपी नगर थाने के सामने बाइक सवार बदमाशों ने कमला नगर निवासी व्यापारी मनोज अग्रवाल की स्कूटी से डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए थे। पास की दुकान में लगे कैमरे में बदमाश कैद हुए थे। व्यापारी द्वारा जब बागपत रोड स्थित बैंक से रकम निकाली जा रही थी तो उस वक्त भी बदमाश बैंक में थे। वहां भी सीसीटीवी कैमरे में ये कैद हुए। पुलिस को फुटेज दी गई, लेकिन आज तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा।

केस-5
21 जुलाई को बेगमपुल स्थित कई होटलों से एक ही रात में लाखों रुपये के एलईडी टीवी चोरी कर लिए गए। होटल लिबरा के सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद हुआ। उसके बावजूद इसका सुराग नहीं लगा।

केस-6
परतापुर में गगोल रोड स्थित मार्केट में 10 अगस्त की रात सराफ से जेवर और कैश से भरा बैग लूट लिया गया। बदमाश पास ही एक दुकान के कैमरे में कैद हो गए। पुलिस को फुटेज दी गई। लेकिन सुराग नहीं लगा।
कोट
क्राइम मीटिंग में सभी थानाध्यक्षों को पुरानी घटनाओं को गंभीरता से लेकर खुलासे के निर्देश दिए जाते हैं। थानेदार बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के लिए दूसरे थानों की मदद भी लें।- जे रविंदर गौड़ एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें