फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पार्टी में गाली देने पर गला दबाकर मार डाला था दोस्त

Thu, 11 Apr 2019 03:27 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहटा क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाहिद में आठ दिन से अपहृत मनोज का शव पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर बुधवार सुबह हिंडन नदी के किनारे गड्ढे से बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार पकडे़ गए आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। बताया कि शराब पार्टी के दौरान गालीगलौज होने पर साथियों ने ही मनोज को गला दबाकर मार डाला था। आरोपी पांच बीघा जमीन पर भी कब्जा करना चाहते थे।
विज्ञापन

एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार गांव रसूलपुर जाहिद निवासी किसान मनोज कुमार (46 ) पुत्र शौराज सिंह दो अप्रैल को अपने घर से खेत पर काम करने गया था। उसके बाद लौटकर नहीं आया था। ग्रामीणों ने गांव के ही राजन उर्फ राजा पुत्र ब्रजपाल की ट्यूबवेल पर उसे तीन दोस्तों के साथ देखा था। मनोज के भाई नरेश कुमार ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताते हुए राजन उर्फ राजा पुत्र ब्रजपाल, रोहित उर्फ मच्छर पुत्र सतेंद्र पाल निवासी रसूलपुर जाहिद रोहटा, सोनू उर्फ पहलवान पुत्र बलजोर निवासी किरठल, विकास पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ककड़ीपुर थाना रमाला बागपत को नामजद किया था।
एसपी के अनुसार आरोपी रोहित पूठा तेल डिपो पर टैंकर पर क्लीनर था। रोहित घटना के बाद उसी दिन डिपो चला गया था। बाद में टैंकर मालिक के साथ शाकुंभरी देवी माता के दर्शन करने सहारनपुर चला गया था। मंगलवार रात रोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि उसने मनोज की हत्या कर दी थी। हत्यारोपी की निशानदेही पर बुधवार को एसओ रोहटा धनवीर सिंह ने मनोज के शव को हिंडन नदी के किनारे उकसिया के जंगल से बरामद कर लिया। मिट्टी खोदने के लिए जो फावड़ा प्रयोग किया गया था, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया।
विज्ञापन

हत्या से पहले जमकर पीटा था
एसपी देहात के अनुसार रोहित ने पूछताछ में बताया कि सभी लोग राजन की ट्यूबवेल पर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी बीच मनोज भी अपने खेत से वहां आ गया था। सभी ने मिलकर शराब पी थी। इसी बीच सोनू पहलवान व मनोज के बीच कहासुनी हो गई थी। मनोज ने सोनू के साथ गालीगलौज की। गाली सुनकर सोनू और राजन ने मनोज की पिटाई करनी शुरू कर दी थी। बाद में सभी ने मिलकर मनोज की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को बाइक पर रखकर उकसिया के जंगल में ले जाकर दबा दिया था। तीनों फरार आरोपियों राजन, सोनू पहलवान व विकास की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें