फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में महिला शिक्षिका ने बीमार वृद्धा को डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू की एक महिला शिक्षिका कैंपस के शिक्षकों व अन्य के लिए खौफ का पर्याय बनी हुई है। कैंपस में कई शिक्षकों से मारपीट व बायोटेक लैब में तोड़फोड़ करने वाली महिला शिक्षिका ने एक बार फिर तांडव किया। इस बार उसने फिजिक्स विभाग के एक शिक्षक के घर में घुसकर उनकी वृद्ध मां को डंडे से बुरी तरह पीटा। यही नहीं बाद में अपने भाई व रिश्तेदारों को बुलवाकर हंगामा किया। इस मामले में शिक्षकों ने विवि प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को एमडीयू के शिक्षक एक बार फिर इकट्ठा हुए। सभी ने महिला शिक्षिका के रवैये और वृद्धा के साथ की गई मारपीट की निंदा करते हुए विवि प्रशासन को शिकायत दी। इसमें कहा गया कि महिला शिक्षिका ने घर का दरवाजा तोड़ कर शिक्षक की मां को पीटा है। वह डंडा लेकर जबरन घर में घुसी। इसके बाद अपने भाई व रिश्तेदारों को बुलाकर हंगामा किया। यह उसकी नई हरकत नहीं है। इससे पहले भी वह कई घटनाएं कर चुकी है। इनमें से किसी भी मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में अब उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में पीजीआईएमएस थाने में भी लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि शिक्षक ने विवि की एक शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की शिकायत दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। जलदी ही कार्रवाई की जाएगी।
यह है मामला
कैंपस में एक महिला शिक्षिका है। इसने यहां के रिहायशी क्षेत्र के तीन क्वार्टरों पर कब्जा किया हुआ है। इसमें क्वार्टर नंबर 16, 29 व 30 शामिल है। पिछले दिनों हुए विवाद के बाद इसने 16 नंबर क्वार्टर खाली कर दिया। पिछले कई दिनों से 29 नंबर भी खाली है। इसमें भी महिला शिक्षिका के डर से कोई रहने नहीं आया है। जबकि 16 नंबर क्वार्टर फिजिक्स विभाग के एक शिक्षक को अलाट हो गया। शिक्षक ने इसकी मरम्मत पर खर्च कर इसे रहने लायक बना लिया। उसके यहां आने से पहले ही शिक्षिका ने अपना ताला लगाकर इस पर कब्जा दिखाया। इसे लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा भी हुआ। हाल ही में किसी तरह शिक्षक ने अपना सामान शिफ्ट कर लिया। इससे बिफरी महिला शिक्षिका डंडा लेकर जबरन घर में घुस गई और शिक्षक की मां पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

-----
कैंपस में एक शिक्षक के घर में घुसकर महिला शिक्षिका ने मारपीट की है। वृद्धा को डंडों से पीटा है। इस मामले में संघ ने विवि प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। यह शिक्षिका पहले भी कुछ घटनाएं कर चुकी है।
-डॉ. विकास सिवाच, अध्यक्ष, एमडीयू शिक्षक संघ

---------
महिला शिक्षिका का घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। यह उनके बीच का व्यक्तिगत मामला है। इस बारे में शिक्षक खुद पुलिस में कार्रवाई करा सकता है। विवि उनके साथ है। लिखित शिकायत मिलने पर उनकी मदद की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. गुलशन तनेजा, कुलसचिव, एमडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें