फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट में आतंकी साया, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Thu, 09 Mar 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ में आतंकी से मुठभेड़ के बाद वेस्ट यूपी में आतंकी साया मंडराने लगा है। जिसको देखते हुए खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। वहीं, 11 मार्च को विधानसभा चुनाव की मतगणना और होली के त्योहार को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। आतंकी संगठनों का पुराना रिकॉर्ड खंगालने के बाद गृह मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद गहन निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन

मेरठ जोन के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों का आतंकी गतिविधियों से पुराना नाता रहा है। मेरठ की बात करें तो पूर्व में यहां से आईएसआई एजेंट मोहम्मद इजाज, आसिफ, अशफाक समेत कई लोगों को पकड़ा जा चुका है। वहीं, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर में भी आतंकी गतिविधियों की पुष्टि होती रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वेस्ट यूपी आतंकी गतिविधियों का प्लेटफार्म भी माना जाता रहा है। कई मामलों में इसके साफ संकेत मिले हैं कि आतंकी संगठनों का राष्ट्रीय राजधानी से जुड़े वेस्ट यूपी में मजबूत नेटवर्क है। उधर, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आतंकी से मुठभेड़ होने और यूपी के कई जिलों से संदिग्ध लोगों की गिरफ्तारी के बाद गृह मंत्रालय ने आईजी जोन, डीआईजी रेंज और सभी जिलों के एसएसपी को संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए इंटेलीजेंस ब्यूरो, एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाएड (एटीएस), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और अन्य खुफिया एजेंसियों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है।

इजाज ने खोले थे कई राज
मेरठ कैंट इलाके में दो साल पहले एसटीएफ ने आईएसआई एजेंट मोहम्मद इजाज निवासी पाकिस्तान को गिरफ्तार किया था। इजाज से तमाम जांच एजेंसियों ने पूछताछ की थी। जिसमें इजाज ने बताया कि आतंकियों की नजर वेस्ट यूपी पर है। इजाज ने पठानकोट एयरबेस पर भी हमले का अंदेशा जताया था। जहां कुछ दिनों बाद हमला हुआ था। इसके अलावा भी इजाज ने कई अहम जानकारी जांच एजेंसियों को दी थी।
विज्ञापन


नेटवर्क सक्रिय, शेयर करें इनपुट
लखनऊ में आतंकियों के नापाक मंसूबे पूरे नहीं हुए। जांच एजेंसियां इस प्वाइंट पर काम कर रही हैं कि कहीं इन आतंकी संगठनों का वेस्ट यूपी से तो कोई लिंक नहीं है। लखनऊ में एक आतंकी ढेर होने के बाद खुफिया एजेंसियों ने वेस्ट यूपी में अपना नेटवर्क सक्रिय कर दिया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों से इनपुट जुटाए जा रहे हैं।

सोशल साइट पर नजर
लखनऊ में आतंकी से मुठभेड़ के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। पुलिस ने कहा कि ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा दूसरा माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कहीं न कहीं पाकिस्तान से आतंकी संगठन इंटरनेट के जरिये लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए साइबर सेल को सोशल मीडिया की गतिविधियों पर भी बारीकी से नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें