फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार में आयकर विभाग का छापा, करोड़ों रुपये के जेवरात जब्त, हंगामा

Thu, 19 Jan 2017 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
छापे की कार्रवाई के बाद बाहर निकलते आयकर अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को मेरठ के दो सराफा कारोबारियों सहित दिल्ली के एक व्यापारी के यहां छापामारी की। मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली में हुई इस कार्रवाई में टीम ने 50.50 लाख रुपये की नयी करेंसी के साथ ही डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के जेवरात सीज किए हैं। वहीं छापे में बरामद दस्तावेजों के आधार पर विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच के बाद बड़ा मामला सामने आएगा। इस पूरी कार्रवाई के पीछे एक पान वाले के खाते में जमा हुए पांच करोड़ का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के अनुसार गाजियाबाद की जम्मू एंड कश्मीर बैंक की शाखा में पान की दुकान करने वाले घनश्याम का खाता है। इस खाते में नोट बंदी के दौरान पांच करोड़ रुपये जमा हुए और फिर उनका लेनदेन शुरू हुआ। इसके बाद आयकर विभाग हरकत में आया और उसने घनश्याम पान वाले से पूछताछ की। जिसमें दिल्ली निवासी शीतल चानना का नाम सामने आया। शीतल चानना सराफा कारोबारी हैं। यहां से पड़ताल करने के बाद आयकर विभाग के सामने मेरठ शहर सराफा दो सराफा फर्मों के नाम सामने आए। जिनके नाम आलियान बुलियन और शिव ज्वैलर्स थे। 

बुधवार को आयकर विभाग के मेरठ और गाजियाबाद के अधिकारियों की संयुक्त रूप से 11 टीमें गठित हुई। जिन्होंने एक साथ आलियान बुलियन के मालिक हरिओम माहेश्वरी और शिव ज्वैलर्स के मालिक मनमोहन चांदी वालों के प्रतिष्ठान और आवास पर छापामारी की। वहीं, अन्य टीमें गाजियाबाद और दिल्ली रवाना की गईं।
विज्ञापन

 

कैश, ज्वैलरी और जरूरी दस्तावेज बरामद

विरोध जताते डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार छापामारी में दिल्ली के शीतल चानना के यहां से साढ़े चार लाख रुपये नई करेंसी में और डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात बरामद हुए, जिन्हें सीज किया गया है। वहीं मेरठ में शिव ज्वैलर्स के यहां से बरामद 45 लाख रुपये की नई करेंसी को भी सीज किया गया है। वहीं, आलियान बुलियन के यहां से लेनदेन और स्टॉक संबंधी गंभीर दस्तावेज बरामद हुए हैं। जिनकी जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार यह मामला करोड़ों रुपये का काला धन खपाने का है और इन लोगों ने नोटबंदी के दौरान पुरानी करेंसी से सोना खरीद भी की हुई है।

पान वाले के खाते  ने किया भंडाफोड़

अधिकारी को साक्ष्य दिखाता व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के जम्मू एंड कश्मीर बैंक के एक खाते में जमा हुए पांच करोड़ और खाता भी पान वाले का, तो आयकर विभाग का हरकत में आना तय था। जैसे ही इस खाते में पांच करोड़ जमा हुए तो विभाग ने खाता धारक का इतिहास खंगाला। जब पता चला कि उक्त खाता संचालक पान की दुकान चलाता है तो पूरा मामला सामने आता चला गया।
 
ऐसे खुला मामला
आयकर विभाग के अधिकारियों ने घनश्याम पान वाले के खाते में पांच करोड़ रुपये जमा होने पर पहले उसकी बैकग्राउंड मालूम की। उसके बाद विभाग चुप्पी साधकर बैठ गया। कुछ दिन बाद घनश्याम के खाते से पचास लाख रुपये शीतल चानना के डीमेट एकाउंट में ट्रांसफर हो गये। जिससे विभाग की नजर में शीतल चानना भी आ गया। फिर शीतल के खाते से आलियान बुलियन और शिव ज्वैलर्स के खाते में भी लेनदेन मिला। इसके बाद विभाग ने इन तीनों की हरकतों को वाच करने के साथ छापेमारी का प्लान तैयार किया।
विज्ञापन

कार्रवाई को काफी स्टडी के बाद अंजाम

सराफा बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
विभाग ने चारों लोगों को एक साथ जोड़कर छापामारी के लिए 48 अधिकारी नियुक्त किये, जिसमें महिला अधिकारी भी शामिल की गयी। इन अधिकारियों को 11 टीमों में बांटा और आरआरएफ के साथ दिन निकलने के साथ एक साथ सभी के घर, दुकान, ऑफिस में छापामारी की। चार टीमें मेरठ में लगीं तो सात टीमें गाजियाबाद और दिल्ली में लगायी गयी। 

होगा बड़ा खुलासा
विभागीय अधिकारियों के अनुसार कैश और ज्वैलरी जरूर दो करोड़ से ज्यादा की बरामद हुई है। लेकिन इन तीनों का ट्रांजैक्शन और नोट बंदी के दौरान जो दस्तावेजों में दर्ज है, उसकी जांच में बहुत बड़ा मामला सामने आएगा। क्योंकि इस दौरान इन लोगों ने पुरानी करेंसी से काफी सोना खरीदा और बेचा है।

इस कार्रवाई को काफी स्टडी के बाद अंजाम दिया गया है। सुपुर्दगी में लिए गए दस्तावेजों की जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - एमके जैन, डिप्टी डायरेक्टर (जांच) आयकर विभाग मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें