फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की लूटपाट के बाद हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, इलाके में सनसनी

Wed, 30 Oct 2019 09:59 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में फाजलपुर रेलवे ट्रैक पर बुधवार दोपहर परचून व्यापारी का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। व्यापारी के परिजनों का आरोप है कि कॉलोनी के ही दो युवकों ने उनके बेटे की लूटपाट के बाद हत्या कर शव ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।

विज्ञापन


फाजलपुर निवासी ललित गुप्ता (19) पुत्र स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता परचून की दुकान करता था। वह बुधवार दोपहर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे एक युवक का शव फाजलपुर रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की सूचना पर परिजन पहुंचे और शव की शनाख्त ललित के रूप में की। कंकरखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने इसे आत्महत्या का केस बताया तो परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ललित की हत्या की गई है। ललित का मंगलवार रात मोहल्ले के ही रहने वाले दो युवकों से झगड़ा हुआ था। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 

यह भी पढ़ें: यूपी: दूध व्यापारी की गोलियां बरसाकर हत्या, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

50-70 हजार रुपये थे पास

परिजनों ने बताया कि ललित रात को सही सलामत घर आ गया था। लेकिन सुबह उसे मोहल्ले के ही दो युवकों ने फोन कर फिल्म देखने के लिए बुलाया था। दीपावली पर ललित की अच्छी खासी बिक्री भी हुई थी। दुकान का करीब 50 से 70 हजार रुपया भी ललित के पास ही था। परिजनों का आरोप है कि इन युवकों ने लूटपाट कर ललित की हत्या कर दी और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।  

आत्महत्या क्यों करेगा ललित
ललित तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। दोनों भाई प्राईवेट जॉब करते हैं। पिता की मौत हो चुकी है। ललित की मौत के बाद मां बंसरी व भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार पुलिस ललित की मौत को आत्महत्या बता रही है, जबकि मामला हत्या का है। सवाल है कि आखिर ललित आत्महत्या क्यों करेगा। उसे किसी बात की कोई परेशानी नहीं थी। उसकी दुकान से भी अच्छी आमदनी हो रही थी। परिवार में उसका किसी से कोई विवाद नहीं था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें