फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पिता के सामने बेटे का एलानिया कत्ल, ये रही मर्डर के पीछे की वजह

Sun, 22 Mar 2020 01:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में पुराने विवाद के चलते पिता के सामने उसके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा के शोभापुर इलाके में शनिवार को सनसनीखेज वारदात हो गई। पुराने विवाद के चलते पिता के सामने उसके बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में दो दिन पहले झगड़ा हुआ था, जिसमें युवक को हत्या की धमकी दी गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शोभापुर गांव निवासी महेंद्र उपाध्याय टेंट व्यापारी हैं। शनिवार को शोभापुर में शादी समारोह में उन्होंने टेंट लगाया हुआ था। दोपहर करीब एक बजे महेंद्र अपने बेटे अनिकेत उपाध्याय (20) के साथ शादी में गए थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां शोभापुर निवासी मदन सैनी और उसका बेटा दिनेश सैनी पहुंचा। 

यह भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर को आखिरी सांस तक गोलियों से भूना, वारदात से फैली दहशत, जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन


बता दें कि दो दिन पहले विवाद को लेकर मदन ने अनिकेत को थप्पड़ मार दिया। अनिकेत और उसके पिता ने इसका विरोध किया तो दिनेश ने अनिकेत को चाकू से गोद दिया। लहूलुहान अनिकेत को लेकर महेंद्र अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि हत्यारोपी दिनेश व मदन सैनी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें