फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में घुसकर किशोरी से तमंचे की नोक पर दुष्कर्म, धमकी देकर आरोपी फरार

Sun, 11 Aug 2019 12:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद में फिर से दुष्कर्म का एक मामला प्रकाश में आया है। यहां बीती रात घर में सो रही किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया। 

विज्ञापन


गंगोह कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी शुक्रवार रात अपने घर में अकेली सो रही थी। उसके अन्य परिजन मकान की छत पर सो रहे थे। तभी पड़ोस का ही एक युवक बुरी नीयत से उनके घर में घुस गया। तमंचे की नोक पर आतंकित करते हुए युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच परिजनों में जाग हो गई और उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पड़ोसी उनके घर की तरफ दौड़ पड़े। पड़ोसियों के आने पर आरोपी युवक ने तमंचा दिखाते हुए सभी को गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गया। 
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें