फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के लिए 10 हजार रुपये नहीं देने पर सौतेली मां को मार डाला, वारदात से इलाके में दहशत

Tue, 19 Jan 2021 05:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मंगलवार को एक युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। मोबाइल के लिए दस हजार रुपये नहीं देने पर युवक ने अपनी सौतेली मां की हत्या कर डाली। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सरधना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में खिजर (20 वर्ष) ने मंगलवार दोपहर में मोबाइल के लिए अपनी सौतेली मां से दस हजार रुपये मांगे। मां ने रुपये नहीं दिए तो गला घोंटकर हत्या कर डाली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक अपने पिता के क्लीनिक पर पहुंचा और बताया कि उसने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी है।  

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: पति की हत्या कर 24 घंटे घर में छिपाई लाश, कातिल पत्नी ने पूछताछ में उगला पूरा राज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मृतक महिला के पति इबादुर्रहमान ने सरधना कोतवाली पहुंचकर अपने पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। घटना की जानकारी लगने पर थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

उधर, पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें