मेरठ के जानीखुर्द थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते गुरुग्राम निवासी एक युवक अपने एक साथी संग मिलकर अपनी पत्नी, बेटी व बेटे को मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में रजबहे में फेंक दिया। महिला की तो किसी तरह जान बच गई, लेकिन दोनों बच्चों की रजबहे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। आरोपी युवक और उसके साथी को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया है।
बुधवार सुबह जानी थाना पुलिस ने टिमकिया रजबहे से छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने की जानकारी पर गुरुग्राम के थाना खेड़की दौला की पुलिस जानी थाने पहुंची।
थाना खेड़की दौला के दरोगा हरीश ने बताया कि गुरुग्राम के गांव भांगरौला निवासी सायरा उर्फ रजनी पत्नी सोनू ने को अपने पति सोनू और एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया कि 27 फरवरी को सोनू उसे, बेटी तौहिदा उर्फ सोनिया (6 वर्ष) और डेढ़ वर्षीय बेटे अंकुर को लेकर मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में लेकर आया था। यहां उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर तीनों को जान से मारने के नीयत से एक रजबहे में धकेल दिया था। वह किसी प्रकार बच निकली, लेकिन दोनों बच्चों का कुछ पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में किसानों को संबोधित करने पहुंचे जयंत चौधरी, अडानी और अंबानी को लेकर कही ये बड़ी बात
थाना खेड़की दौला पुलिस ने 28 फरवरी को गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में रजबहे से अंकुर का शव बरामद किया। वहीं, बुधवार को जानी क्षेत्र में रजबहे में मिले बच्ची के शव की गुरुग्राम पुलिस ने तौहीदा के फोटो से शनाख्त की। शनाख्त होने के बाद पुलिस ने बच्ची की मां सायरा को मेरठ बुलाया है। दरोगा हरीश के अनुसार, पूछताछ में सोनू ने हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर शक होना बताया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/