फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने होटल में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम, सुसाइड की वजह जानने में जुटी पुलिस

Sun, 29 Sep 2019 03:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में सदर बाजार थाना क्षेत्र के होटल लाभ महल में प्राइमरी के अध्यापक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर बाजार थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हुई, जिसके बाद परिजनों को भी सूचित कर दिया गया। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। आत्महत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


भैसाली बस अड्डे के सामने होटल लाभ महल में शनिवार रात करीब 8:30 बजे एक युवक पहुंचा। उसने वहां एक कमरा बुक किया और फिर कमरे में सामान रखने के बाद बाजार चला गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा और अपने कमरे में जाकर सो गया। रविवार सुबह जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ को शक हुआ। उन्होंने होटल मालिक को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर में होटल मालिक मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। 

यह भी पढ़ें: आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव पर बयां किया दर्द, भाजपा नेता की फैक्टरी में नौकरी करता था ये शख्स
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने कमरा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन जब कमरा नहीं खुला तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर बेड पर युवक का शव पड़ा था, जिसके मुंह से झाग भी निकल रहे थे। मृतक की पहचान रोहटा रोड निवासी सुधीर के रूप में हुई है जो बुलंदशहर के एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के रूप में तैनात था। परिजनों को सूचना दे दी गई। कुछ ही देर में वह भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बकौल परिजन सुधीर कई दिनों से डिप्रेशन में था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें