वहीं ग्रामीणों के अनुसार कुलदीप की हत्या से उसके परिजनों में बेहद आक्रोश था। वे अक्सर गांव में कहते थे कि जब प्रेम संबंधों के चलते कुलदीप की हत्या कर दी गई तो उससे प्रेम करने वाली रीना को क्यों छोड़ दिया गया ? माना जा रहा है कि संभवत: कुलदीप हत्याकांड की इसी टीस को लेकर बुधवार को रीना की हत्या की गई है, जिसमें कुलदीप के दो सगे भाइयों प्रदीप व मोनू के साथ ही जॉनी व छोटू उर्फ रॉकी को नामजद कराया गया है।
गांव में पसरा खौफ का सन्नाटा
रीना की हत्या से गांव बलीपुरा में खौफ पसरा हुआ है। दरअसल, गांव निवासी इरशाद की 12 अगस्त को ही हत्या कर दी गई थी। ग्रामीण अभी इसे भूल भी नहीं पाए कि बुधवार को रीना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार दिन के भीतर गांव में दूसरी हत्या होने से ग्रामीणों में दहशत है। यही कारण रहा कि बुधवार को गांव की गलियों में सन्नाटा छाया रहा और बच्चे तक खेलते नजर नहीं आए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/