फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: आपसी विवाद में युवक ने भाजपा पार्षद के पति पर की फायरिंग, मैक्स अस्पताल में भर्ती

Wed, 16 Oct 2019 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती तिनका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा पार्षद नीतू वाल्मीकि के पति राकेश उर्फ तिनका को बुधवार शाम आपसी विवाद में परिचित युवक ने गोली मार दी। मैक्स अस्पताल में तिनका का ऑपरेशन चल रहा है। घटना खटीक मुहल्ले में दूसरी मंजिल की छत की है, जहां पर खून घटना को बयां कर रहा है। अस्पताल के बाहर देर रात तक तिनका के समर्थकों का जमावड़ा है। उधर पुलिस ने देर रात भागदौड़ कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


रायपुर के ऋषि विहार निवासी और नगर निगम के वार्ड 31 की भाजपा पार्षद नीतू वाल्मीकि के पति राकेश उर्फ तिनका को बुधवार शाम गोली मारने की खबर से अफरातफरी मच गई। घायल राकेश को पहले प्राइवेट अस्पताल और फिर दून अस्पताल लाया गया।

तिनका के हार्ट के पास गोली लगने के कारण तत्काल मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेयर सुनील उनियाल गामा और काफी संख्या में पार्षद अस्पताल पहुंच गए। एसएसपी अरुण मोहन जोशी और एसपी सिटी श्वेता चौबे ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


इसी बीच घायल राकेश उर्फ तिनका ने पुलिस को बताया कि गोली उसके परिचित सिट्टो ने घर से बुलाकर मारी है। उसके साथ अन्य युवक भी थे। पुलिस ने बिना देर किए घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सिट्टो को पकड़ लिया।

एसएसपी जोशी ने बताया कि आरोपी के हवाले से बताया कि छोटेलाल की छत पर वो अक्सर ताश खेलने के साथ शराब का सेवन करते थे। बुधवार शाम राकेश उर्फ तिनका के साथ उसने भी नशा किया था। नशे में कहासुनी के बाद उनमें मारपीट हो गई। इसी गरमागरमी में आरोपी पार्षद पति को गोली मारकर फरार हो गया। घायल तिनका हमलावर सिट्टो के साथ दो अन्य युवक होने की बात कह रहा है। जान लेवा हमले की वजह और अन्य आरोपियाें का पता लगाने को आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

मैक्स अस्पताल में बढ़ाई सुरक्षा

भाजपा पार्षद पति राकेश तिनका पर जान लेवा हमले को लेकर समर्थक  काफी आक्रोशित थे। समर्थकाें ने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। एहतियात के तौर पर मैक्स अस्पताल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर कई थाना प्रभारियों के अलावा पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। देर रात कप्तान ने अस्पताल पहुंचकर राकेश तिनका से बातचीत की। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।  

पुलिस ने मुश्किल से ढूंढा घटनास्थल
पार्षद पति राकेश उर्फ तिनका को गोली मारने के घटनास्थल का पता लगाने में पुलिस को एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। कोई भी कुछ बताने वाला नहीं था। कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सवा सात बजे के करीब पुलिस को यह सूचना मिली थी कि डालनवाला के चावला चौक पर तिनका को गोली मारी गई है। एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ जया बलूनी ने मौके पर लोगों से पूछताछ की तो कहीं से गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई।

दूसरी सूचना यह आई कि खटीक मोहल्ले में मंदिर के पास गोली मारी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत की, लेकिन वो अनभिज्ञता जताते रहे। इसी बीच एसएसपी अरुण मोहन जोशी भी मौके पर आ गए। एक छोटे बच्चे ने छत पर गोली चलने की बात बताई। पुलिस ऊपर गई छत पर कई स्थानों पर खून बिखरा हुआ था, तब जाकर पुलिस की कार्रवाई आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें