फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छात्र ने खुद को कमरे में बंद कर मारी गोली, बेड पर लहूलुहान हालत में पड़ी मिली लाश

Fri, 01 Nov 2019 12:38 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत इंटरमीडिएट के छात्र ने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने गमगीन माहौल में बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन


कस्बे के मेन रोड निवासी इंस्टीट्यूट संचालक का 18 वर्षीय पुत्र एक पब्लिक स्कूल में कक्षा-12 का छात्र था। बुधवार रात छात्र घर के अपने कमरे में सोया हुआ था। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तक भी छात्र के सोकर नहीं उठने पर परिजनों ने कमरा खुलवाने के लिए उसे आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। आशंकित परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो बेड पर छात्र का लहूलुहान शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। छात्र के सिर में गोली लगी हुई थी, जिससे दीवारों पर भी खून के छींटे फैले हुए थे। बेड पर ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही एसओ धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर तमंचा कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें: मोबाइल चिप से खुला कत्ल का राज, वीडियो देख खिसक गई पैरों तले जमीन, जांच में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पीड़ित परिजनों का कहना है कि शाम छात्र खाना खाकर कमरे में सोने चला गया था। देर रात एक धमाके की आवाज आई थी, लेकिन उसे टायर फटने की आवाज समझकर परिजनों ने गौर नहीं किया। परिजनों का कहना है कि छात्र के पिता भी काम के सिलसिले में शामली गए हुए थे, जिन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी गई। इस पर वे भी घर लौट आए। एसओ ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिस पर शव को पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छात्र ने आत्महत्या क्यों की? इस संबंध में परिजन कुछ नहीं बता सके।

यह भी पढ़ें: अपमान की हदें पार... थूक चाटने को कहा तो साहिल ने दे दी जान, फेसबुक पर बयां किया था दर्द

जनप्रतिनिधियों ने दी परिजनों को सांत्वना
छात्र द्वारा आत्महत्या करने की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान और भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल ने पीड़ित परिजनों को उनके घर पहुंचकर सांत्वना दी। एसडीएम दीपक कुमार व सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें