फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने ढाबे पर पिलाई शराब फिर खाया खाना, अब खुला सोनू के कत्ल का असली राज

Thu, 31 Oct 2019 10:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सोनू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में सोनू के दोस्तों ने ही उसकी हत्या की। उसे मारने से पहले गागलहेड़ी में एक ढाबे पर शराब पिलाई और खाना खाया। किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, तो सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छाछरेकी में एक खेत में फेंक दिया। उसके बाद तीन-चार दिन तक लगातार फिरौती मांगते रहे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी दिखित निवासी ग्राम खड़खड़ी थाना गागलहेड़ी, राहुल उर्फ इकराम निवासी ग्राम उमरी, सन्नी उर्फ सचिन निवासी पंजाब और अंबरीश धीमान निवासी ग्राम नवादा सोनू के दोस्त हैं। सोनू 26 अक्तूबर को इनके साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। गागलहेड़ी स्थित एक ढाबे पर शराब पी और खाना खाया। सभी नशे में धुत्त थे। इसी बीच कहासुनी होने के बाद बात इतनी बढ़ गई कि चारों ने सोनू की हत्या की प्लानिंग बना ली। ढाबे से कुछ दूर ले जाकर रात को ही सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को ले जाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। हत्या करने के बाद आरोपियों ने फिरौती की मांग की। 27 अक्तूबर को सोनू के घर के पास पहुंचे और दूर से ही आवाज देकर सोनू के भतीजे को बुलाया। उसे ही मिठाई का डिब्बा देकर चले गए। डिब्बे में सोनू का मोबाइल और फिरौती का धमकी भरा खत था।

यह भी पढ़ें: मोबाइल चिप से खुला कत्ल का राज, वीडियो देख खिसक गई पैरों तले जमीन, जांच में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरौती के लिए करते रहे फोन

दीपावली का पूजन होने के चलते परिजनों ने 27 को मिठाई का डिब्बा नहीं खोला। सोनू के भाई मनोज कुमार ने बताया कि 28 अक्तूबर को दोपहर लगभग सवा तीन बजे पिता पीतांबर के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें कहा गया कि अभी तक फिरौती का इंतजाम नहीं किया। पीतांबर ने घर पहुंचकर यह बात बताई। आसपास के लोगों से भी किसी पत्र के बारे में पूछा, लेकिन पता नहीं चला। उसके बाद फिर फोन आया और अभद्रता करते हुए मिठाई के डिब्बे के बारे में बताया। तब परिजनों ने डिब्बा खोला, जिसमें सोनू का मोबाइल और 20 लाख की फिरौती की मांग करते हुए पत्र था। उन्होंने फिरौती मांगने वाले नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ आया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

फिरौती मांगते रहे, नहीं कराई बात 
भाई मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी 30 अक्तूबर तक फोन करते रहे। 30 अक्तूबर की शाम को जब फोन आया तो उन्होंने सोनू से बात कराने को कहा। आरोपियों ने कहा कि सोनू अभी बात करने लायक नहीं है, बाद में बात कराएंगे, पहले पैसे का इंतजाम करो। यह बात पुलिस के सामने ही हुई, तब पुलिस दौड़ी और आरोपियों की धरपकड़ की। सोनू अविवाहित था और खेतीबाड़ी करता था। ट्रैक्टर चलाकर वह अतिरिक्त आय करता था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें