उधर, मुनेश की हालत भी गंभीर बनी है। सरोज के भतीजे विजय कुमार की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी नौकर राजू को गिरफ्तार कर लिया है। सरोज के परिजनों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व राजू को एक ठेकेदार छोड़कर गया था। परिजनों ने कभी सोचा भी नहीं था कि जिस नौकर को वह घरेलू कामकाज की सहायता के लिए काम दे रहे हैं, एक दिन वही घर के लिए काल बन जाएगा। सरोज अपने ससुराल वालों को छोड़कर काफी समय से भाई के घर शाहकुलीपुर गांव में रह रही थी।
घर में मचा कोहराम
सरोज की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव के लोगों ने बताया है कि रात को जिस समय राजू घटना को अंजाम दे रहा था। वहीं घर में मौजूद बच्चे डर के मारे एक कमरे में जाकर छिप गए थे। जिस पर गुस्साए राजू ने कमरे का दरवाजे पर भी कई बार डंडे से वार किए। एसओ भावनपुर विनय कुमार मलिक ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/