उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मृतक आश्रित कोटे में अपने बेटे की नौकरी लगवाने के लालच में छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर धारदार हथियार और रॉड से हमला किया गया। महिला की बहन ने आरोपी जेठ सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह वारदात मंगलवार दोपहर शहर के काजीपाड़ा में हुई। यहां रहने वाली सोमी (30 वर्षीय) का शव घर में कुर्सी पर पड़ा मिला। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉड से भी छानबीन कराई।
यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला से हुई थी ये बड़ी चूक, फिर खुल गया पूरा राज, पढ़िए पूरा अपडेट
सोमी की बहन गीता ने पुलिस को बताया कि सोमी का पति प्रमोद पीसीएफ (यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन) में नौकरी करता था। प्रमोद की हादसे में पांच साल पूर्व मौत हो गई थी। मृतक आश्रित कोटे में पवन अपने बेटे की नौकरी लगवाना चाहता था, जबकि सोमी विरोध करती थी।
गीता ने पवन, उसकी पत्नी गुड्डी, बेटे सुमित और पवन की बेटी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिटी कुलदीप त्यागी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, मामले की जांच की जा रही हैै।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/